News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

भांजे की शादी से मामा नाराज ,बोले- अब समझ आया दिल्ली क्यों भागते थे तेजस्वी, वोट चाहिए यादवों का, शादी कहीं और…

राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता तेजस्वी यादव और रिचेल गॉडिन्हो की शादी से उनके मामा साधु यादव नाराज हो गए हैं। साधु यादव का कहना है कि तेजस्वी ने गैर समुदाय की लड़की से शादी करके यादवों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने पूरे यादव समाज का अपमान किया है। उनकी सभी बहनों ने यादवों में ही शादी की, लेकिन तेजस्वी ने एक ईसाई महिला से शादी की है। यादव समाज इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।Tejashwi yadav marriage mama sadhu yadav got angry said entire yadav  society will oppose lalu family brvj - तेजस्वी यादव की शादी से नाराज हो गए  'मामा', कहा- विरोध करेगा पूरा यादव

यादवों का वोट चाहिए लेकिन शादी दूसरे से
साधु यादव इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव दोतरफा बोलने वाले व्यक्ति हैं। उन्हें चुनाव जीतने के लिए यादवों का वोट चाहिए, लेकिन वह यादव समाज की लड़की से शादी नहीं कर सकते हैं। उन्हें अब चंडीगढ़ और केरल जाकर वोट मांगने चाहिए क्योंकि बिहार में उनके लिए कुछ नहीं बचा है।

किस आधार पर कर रहे जातिगत जनगणना की मांग 
साधु यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव जाति बंधन तोड़कर दूसरे धर्म की लड़की से शादी करते हैं तो वह बिहार में जाति आधारित जनगणना की मांग किस आधार पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की शादी से उन्हें बहुत दर्द हुआ है और वह उन्हें शादी की बधाई भी नहीं देंगे।भांजे की शादी में मामा नाराज: साधु यादव बोले- दिल्ली क्यों भागते थे तेजस्वी

दिल्ली क्यों जाते थे तेजस्वी?
तेजस्वी की शादी पर आरोप लगाते हुए साधु यादव ने कहा कि जब कभी भी बिहार पर कोई समस्या आती तो तेजस्वी दिल्ली भागते थे। लालू परिवार ने अपने बेटे की शादी को क्यों छुपाया? कुछ तो ऐसा है जो गड़बड़ था, क्योंकि दुल्हन का नाम भी नहीं बताया गया था।

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

Related posts

अपने पारंपरिक सीट भवानीपुर से फिर चुनावी अखाड़े मे उतरेगी ममता बनर्जी, वर्तमान टीएमसी विधायक ने दिया इस्तीफा

News Times 7

नीतीश कैबिनेट की मुहर -बिहार के 8386 पंचायतों में बनेंगे पंचायत सरकार भवन

News Times 7

ना दूल्हा ना बाराती ,फिर भी गुजरात की क्षमा 11 जून को करेगी शादी ,हनीमून भी अकेले ,मांग में सिंदूर भी खुद से जानिये अनोखा विवाह

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़