आर्यन खान की गिरफ़्तारी के बाद शाहरुख खान की भी मुस्किले बढ़ सकती है,शाहरुख आज अपने बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर जेल गए थे। इसी बीच अब शाहरुख खान के घर मन्नत में एनसीबी की टीम पहुंच गई है और सर्च ऑपरेशन कर रही है। माना जा रहा है कि एनसीबी की टीम आज शाहरुख के घर की छानबीन करेगी।
शाहरुख आज आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल गए थे। दोनों की बात एक शीशे की दीवार के आमने सामने बैठकर इंटरकॉम से हुई। इस दौरान आर्यन रो रहे थे। ये मुलाकात सिर्फ 15 मिनत के लिए ही थी।
