News Times 7
देश /विदेशब्रे़किंग न्यूज़

यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने के ऐलान पर प्रियंका ने दिया नया नारा ,लड़की हूं…लड़ सकती हूं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गाँधी ने जो नारा दिया और उनके ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीती में भूचाल आ गया है, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40 फीसदी टिकट (उम्मीदवार) महिलाओं को देंगे। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।

Will hold talks regarding dismissal of Union Minister of State for Home and  release of Khushi Dubey | यूपी चुनाव में महिलाओं को 40% टिकट देने का ऐलान,  लेकिन प्रियंका को राजनीति
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान किया और कहा कि राजनीति में आइए, आगे आइए। कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा। आप आगे आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक शुरूआत है आने वाले समय में यह प्रतिशत बढ़ सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे। वो जरूर जीतेंगी।Will hold talks regarding dismissal of Union Minister of State for Home and  release of Khushi Dubey | यूपी चुनाव में महिलाओं को 40% टिकट देने का ऐलान,  लेकिन प्रियंका को राजनीति

Advertisement

यूपी में बदलाव का सपना पूरा होगा: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में बदलाव का सपना पूरा होगा। देश को विकास की ओर आगे ले जाना है। भागीदारी के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। मेरा फैसला यूपी की हर महिला के लिए है।
यह फैसला सभी महिलाओं के लिए है: प्रियंका
प्रियंका ने कहा कि यह सोच समझकर लिया गया निर्णय है। यह ऐतिहासिक फैसला है। यह फैसला सभी महिलाओं के लिए है। कांग्रेस पूरी क्षमता के साथ सरकार से सड़क पर लड़ रही है। महिलाएं सेवाभाव से देश की तस्वीर बदल सकती हैं।Upelections 2022 | Priyanka Gandhi Press Conference: प्रियंका गांधी का एलान,  यूपी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस - Priyanka  Gandhi

प्रियंका ने कहा कि यूपी में हक मिलेगा तो केंद्र में भी मिलेगा। जो महिलाएं चुनाव लड़ना चाहती हैं वो आएं। राजनीति में बदलाव के लिए संघर्ष की जरूरत है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए टिकट में आरक्षण दिया जाएगा।

यूपी में आज कुचला जा रहा है: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं उन लोगों के लिए लड़ रही हूं जो कि अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। आवाज उठाने वालों को कुचला जा रहा है। मेरी राजनीति हालात बदलने की है। आज यूपी में मारने और कुचलने की राजनीति हो रही है। मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है।प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, UP विधानसभा चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देगी  कांग्रेस - congress will give 40 tickets to women in up election priyanka  gandhi

Advertisement

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com
Advertisement

Related posts

पीएम मोदी बोले- बीते पांच सालों की मेहनत से आने वाले 25 सालों की ठोस नींव बनाई

News Times 7

कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए देश के150 जिलों में लॉकडाउन लगाने की तैयारी

News Times 7

कृषि कानूनों के विरोध में 26 मार्च को भारत बंद ,आंदोलन को सफल बनाने के लिए बैठक कर बनाई रणनीति

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़