News Times 7
खेलब्रे़किंग न्यूज़

राजीव गांधी के नाम को किनारा कर ,खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा

नाम बदलने में माहिर मोदी सरकार अब राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने जा रही है, केंद्र सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है। अब इसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले यह अवॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम हुआ करता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।

Khel Ratna Award will now be called as Major Dhyan Chand Khel Ratna Award,  announces Prime Minister, Narendra Modi - राजीव गांधी खेल रत्न का नाम अब  हुआ 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न
उन्होंने कहा कि मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।

https://youtube.com/channel/UCOPAdN5hOPqRmrNhZ7v2p-A

 youtube चैनल को सब्सक्राइब शेयर और कमेंट जरुर करें

Rajiv Gandhi Khel Ratna Award will be changed to Major Dhyan Chand Khel  Ratna Award- Khulasaa.in
देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान
खेल रत्न अवॉर्ड देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है। पहली बार यह पुरस्कार 1991-92 में दिया गया था। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे, जिन्होंने भारत को दुनियाभर में सम्मान और गौरव दिलाया। यह बिल्कुल ठीक है कि हमारे देश के सर्वोच्च खेल सम्मान का नाम उन्हीं के नाम पर रखा जाए।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।बड़ी खबर, मोदीजी ने बदला राजीव गांधी खेल रत्न का नाम, अब कहलाएगा मेजर  ध्यानचंद खेल रत्न...

उन्होंने कहा कि देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।

सरकार का यह फैसला टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पद जीतने के बाद एक दिन बाद लिया गया। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीता है। इससे पहले भारत ने आखिरी बार ओलंपिक हॉकी में 1980 में पदक जीता था।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related posts

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों के लिए भी आज वोटिंग

News Times 7

मुंगेर को दहलाने की साजिश हुई नाकाम ,जिला पुलिस बल सीआरपीएफ और एसएसबी के हत्थे चढ़ा हार्डकोर नक्क्सली

News Times 7

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का झारखंड-बिहार की धरती से गहरा नाता

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़