News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़रेप

योगी के रामराज की उडी धज्जियाँ ,दलित युवती से गैंगरेप के बाद ,गोमांस खिला कराया धर्मांतरण

योगीराज में रामराज के तारीफों के पुल बांधते महज दो – चार दिन पहले आपने प्रधानमंत्री को देखा और सुना होगा, रामराज की लम्बी सूचि योगी आदित्यनाथ भी पेश करते है लेकिन उसी रामराज की धज्जियाँ उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में उड़ाई गई दरअसल मुस्लिम युवकों पर अनुसूचित जाति की एक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर उससे दुष्कर्म करने और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है. UP में हर महीने जबरन धर्मांतरण के 7 मामलों का खुलासा, कानून बनने के बाद अब  तक दर्ज हुए 50 केस, 78 की हुई गिरफ्तारी | Up 7 religious conversion case  comesइस मामले में मुख्य आरोपी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को बताया कि बागपत कोतवाली क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय एक किशोरी ने आरोप लगाया है कि पहले से ही शादीशुदा शहजाद नामक 26 वर्षीय युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई. शहजाद के परिजन ने उसका गर्भपात कराने की कोशिश की. गर्भपात कराने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.शर्मनाक: दलित युवती के साथ मारपीट के बाद गैंगरेप मामले में फौजी समेत दो  गिरफ्तार - Bahujan Bolega

लड़की के परिजन का आरोप है कि दबाव बनाने पर शहजाद ने पिछली छह जुलाई को शादी करने के बहाने उनकी बेटी को अपने घर बुलाया और बंधक बना लिया. उनका यह भी आरोप है कि आठ जुलाई को शहजाद के भाई बिलाल और फरमान ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. परिजन का दावा है कि लड़की पिछली 10 जुलाई को अपने घर पहुंची. उस समय वह बहुत डरी हुई थी. तबीयत खराब होने पर दवा लाकर दी गई. गत 17 जुलाई को हालत बिगड़ने पर डाक्टर के पास ले जाने की जिद की तो बेटी ने घटना की जानकारी दी. उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी करने के बहाने एक साल पहले उसका धर्मांतरण भी कराया गया और उसे जबरदस्ती गाय का मांस खिलाया गया.सीतापुर: दलित बच्ची से गैंगरेप, वीडियो बनाकर पूरे गांव को दिखाया, आरोपी  आसिफ एनकाउंटर में गिरफ्तारबाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है
कोतवाली प्रभारी एन. एस. सिरोही का कहना है कि इस मामले में नामजद सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मुख्य आरोपित शहजाद के अलावा उसकी मां गुलफ्शां और पिता हारुन को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com
Advertisement
Advertisement

Related posts

ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए बड़ी खबर ,1 अक्टूबर से गेम खेलने पर देना होगा 28% टैक्स

News Times 7

हरियाणा मे किसानों से MSP विवाद मे दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे किया जाम,बातचीत के लिए नहीं आई हरियाणा सरकार

News Times 7

किसानों को आतंकी कहने वाली राष्ट्रवादी कंगना ने भारत को बताया जिहादी देश

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़