News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

महुआ के निशाने पर रामदेव, गिरफ्तारी वाले बयान पर कहां…

विवादो के बाबा रामदेव अब इन दिनों सब के निशाने पर आ गए हैं दरअसल योग गुरु बाबा रामदेव ने जिस प्रकार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और डॉक्टरों के ऊपर बयान दिया था और एलोपैथिक को बेकार बताने वाले बाबा रामदेव ने अपनी गिरफ्तारी पर फक्र जताते हुए कहा था कि किसी का बाप भी गिरफ्तार नहीं कर सकता दरअसल इसी बयान पर टीएमसी की नेत्री महुआ मोइञा ने बाबा पर तंज कसते हुए कहा कि स्वामी रामदेव को गिरफ्तार तो किसी का बाप भी नहीं कर सकता। भाई और बाप तो विपक्ष को गिरफ्तार करने में व्यस्त हैं।

 

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने बाबा रामदेव के बयान पर सरकार को घेरा। मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि बाबा रामदेव को किसी का बाप भी गिरफ्तार नहीं कर सकता है क्योंकि भाई और बाप तो विपक्ष को गिरफ्तार करने में व्यस्त हैं। हालांकि, महुआ मोइत्रा ने अपने ट्वीट में सरकार का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके ट्वीट को हाल ही में नारदा केस में हुई टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी से जोड़कर देखा जा रहा है।भाई और बाप तो विपक्ष को गिरफ्तार करने में व्यस्त हैं'- रामदेव के बयान पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा का निशाना

क्या है मामला
एलोपैथ को स्टूपिड साइंस बताने के बाद रामदेव को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की तरफ से मानहानि का नोटिस भेजने की खबर आने के थोड़ी देर बाद ही सोशल मीडिया पर ‘अरेस्ट बाबा रामदेव’ ट्रेंड करने लगा। इसके बाद बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

 

इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि किसी के बाप में दम नहीं जो बाबा रामदेव को गिरफ्तार कर सके। रामदेव कहते हैं कि उन्हें बदनाम करने के लिए कई तरह के ट्रेंड सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैं, लेकिन इस तरह की किसी घटना से उन्हें कोई प्रभाव नही पड़ता। News 24X7 Plus | Notice of breach of privilege against TMC MP Mahua Moitra over remarks regarding former Chief Justiceवीडियो में बाबा कहते हैं कि सोशल मीडिया पर लोग शोर मचाते हैं कि अरेस्ट करो, कभी कुछ चलाते हैं और कभी कुछ चलाते हैं। कभी चलाते है कि ठग रामदेव, कभी महाठग रामदेव, अरेस्ट रामदेव कुछ लोग चलाते हैं। चलाने दो इनको। यह वीडियो कब का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

चीन की GDP में आई भारी गिरावट,लुटिया डूबने की कगार पर

News Times 7

जाति की नैयां पर सवार मुकेश सहनी को नहीं मिल रहे उमिद्दवार, लोजपा बागियों की पहली पसंद,

News Times 7

पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए अंबिका सोनी के नाम पर लग सकती है मुहर – सूत्र

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़