News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़

11दिन चले इजरायल -हमास भीषण खूनी संघर्ष के विराम की घोषणा

11दिन चले इजरायल -हमास भीषण सर खूनी संघर्ष के विराम की घोषणा हो गई, 11दिन तक चले युद्ध की वजह से ग़जा़ पट्टी में तबाही मची. अधिकांश इज़राइल में जीवन ठप हो गया और 200 से अधिक लोग मारे गए. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सुरक्षा कैबिनेट ने ग़जा़ पट्टी में 11 दिन से चल रहे सैन्य अभियान को रोकने के लिए एकतरफा संघर्षविराम को मंजूरी दी है.Israel presses ahead with fierce Gaza offensive, kills senior Hamas figures  - Chicago Tribune मीडिया में आयी खबरों में कहा गया है कि हमलों को रोकने के लिए अमेरिका की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद यह फैसला किया गया है

 

Advertisement

संघर्षविराम की घोषणा पर नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि उनके सुरक्षा मंत्रिमंडल ने इजरायल के सैन्य प्रमुख और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की सिफारिशों के बाद मिस्र के संघर्ष विराम प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया है.  बयान में कहा गया कि ‘ऑपरेशन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी मिलीं जो बहुत अभूतपूर्व हैं.’ बयान के मुताबिक, ‘राजनीतिक नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि जमीनी हकीकत ऑपरेशन का भविष्य तय करेगी.’ इजरायली  पीएम के दफ्तर द्वारा जारी किए गए इस बयान को हमास के लिए धमकी की तरह माना जा रहा है.इजराइल ने संघर्ष विराम प्रयासों के बावजूद गाजा में जमीनी हमले की धमकी दी –  tirbhinnat Show

ग़जा़ स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 65 बच्चों और 39 महिलाओं सहित कम से कम 230 फिलीस्तीनियों की मौत हो गई. वहीं  1,710 लोग घायल हो गए. दूसरी ओर इजराइल में 5 साल के लड़के और 16 साल की लड़की समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने की सराहना
इसके साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायल-गाजा युद्धविराम की पुष्टि की है. बाइडन ने युद्धविराम के लिए इज़राइल की सराहना की. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने आतंकवादी समूहों से खुद का बचाव करने के लिए इजरायल का समर्थन कियाIsrael and Hamas agree to ceasefire to end the bloody 11-day war -  Worldakkam. बाइडन कहा कि उनका प्रशासन यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि भविष्य के लिए आइरन डोम सिस्टम की पूर्ति की जाए. बाइडन ने कहा- ‘मेरा मानना ​​है कि हमारे पास आगे बढ़ने का एक वास्तविक अवसर है, और मैं इसके लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.’

Advertisement
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com
Advertisement

Related posts

SBI ने हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए कर्ज आवंटन में रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन को अनिवार्य बनाने की बना रहा योजना

News Times 7

स्वास्थ मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के सामने ही स्वास्थ व्यवस्था लाचार, बिना नंबर प्लेट के एम्बुलेंस को बनाया माल ढोने वाली गाड़ी, चौबे जी चुपचाप

News Times 7

संगरूर लोकसभा उपचुनाव में जीत की खातिर आम आदमी पार्टी ने झोंकीं पूरी ताकत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़