News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने लगाए कांग्रेस पर गंभीर आरोप कहा कि…

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने लगाए कांग्रेस पर गंभीर आरोप कहा कि कांग्रेस के हाथ हमेशा कालाबाजारी और जमाखोरों के साथ रहे हैं, महामारी से संबंधित उपकरणों की कालाबाजारी पर राजनीति तेज हो गई है। नवनीत कालरा के पास से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद होने के बाद इस पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इधर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।राहुल गांधी के खिलाफ SC पहुंची मीनाक्षी लेखी, लगाए ये आरोप

मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के हाथ हमेशा कालाबाजारी और जमाखोरों के साथ रहे हैं और नवनीत कालरा का कांग्रेस के साथ सीधा संपर्क है। नवनीत कालरा के पास से 7500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए गए, जिनकी कीमत 13 करोड़ रुपये है। इस मामले में मैट्रिक्स सेल्युर सीईओ गौरव खन्ना भी शामिल हैं।

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि राहुल गांधी और उनके कांग्रेस दोस्त ही पहले ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाहाकार मचाते हैं और बाद में इन्हीं लोगों के पास से जब्त किया हुआ सामान मिलता है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि नवनीत कालरा का कांग्रेस के साथ सीधा संपर्क है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप नवनीत कालरा का फेसबुक प्रोफाइल देखेंगे तो उसमें वो महामारी के लिए प्रधानमंत्री को दोषी बता रहे हैं। Viral Photo: हिंदी में 'स्वच्छ' नहीं लिख पाईं BJP सांसद मीनाक्षी लेखी |  Viral Photo: BJP MP Meenakshi Lekhi Write Wrong Hindi - Hindi Oneindia

मीनाक्षी लेखी ने आगे कहा कि उनके रेस्त्रां के शेफ, राहुल और सोनिया गांधी के साथ फोटो खिंचवाते हैं और उन्हें अपना पहला परिवार मानते हैं। इसके अलावा मीनाक्षी लेखी ने यह भी कहा कि जब अजय माकन शहरी विकास मंत्री थे, तो उन्होंने 2004-05 में दिल्ली गोल्फ कोर्स नोमिनेशन रॉबर्ट वाड्रा और 2005-06 में नवनीत कालरा को दिया था।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

Related posts

अब तक का सबसे सस्ता ऑक्सीमीटर detel pro ने किया लांच, कीमत 999 से शुरू

News Times 7

यमुना सफाई के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने तय की डेडलाइन,अब युद्ध स्‍तर पर होगा काम

News Times 7

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले केंद्र सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने का किया एलान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़