News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़

रायबरेली के सलोन से भाजपा के चौथे विधायक, दल बहादुर कोरी कि गयी कोरोना से जान

रायबरेली के सलोन से भाजपा के चौथे विधायक दल बहादुर कोरी का कोरोना से निधन हो गया है, जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. आज (7 मई) सुबह अस्पताल में विधायक का देहांत हो गया. उधर विधायक के निधन की खबर से क्षेत्र में गम का माहौल हो गया है. पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक के समर्थक उनके घर पहुंच रहे हैं.Lucknow News (लखनऊ समाचार):Lucknow News Paper,Lucknow Samachar - Dainik Jagran
दल बहादुर कोरी की छवि हमेशा से ही एक जमीनी नेता की रही. चाहे वह क्षेत्र की समस्या हो या किसी व्यक्ति की, दल बहादुर हमेशा से ही आगे बढ़कर लोगों की सेवा करते रहे. वह खुद कहते थे कि अगर वह राजनीति में ना आते तो मजदूर थे और फिर वही मजदूरी करते. कहते थे चुनाव तो महंगे हो रहे हैं लेकिन मेरी जनता जनार्दन बहुत अच्छी है. मेरे चुनाव में मुझे पोस्टर के खर्च के अलावा और कुछ खर्च नहीं उठाना पड़ता. हम बहुत सस्ते में निपट जाते हैं.यूपी: रायबरेली के सलोन से BJP विधायक दल बहादुरी कोरी का निधन, कोरोना से थे संक्रमित - India TV Hindi News

दल बहादुर कोरी पहली बार 1996 मे सलोन विधानसभा से विधायक बने और राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री काल मे राज्य मंत्री बने. 2004 में दल बहादुर कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन 2014 मे उनका फिर कांग्रेस से मोहभंग हुआ और उन्होंने बीजेपी में वापसी की. इसके बाद 2017 में बीजेपी के टिकट से फिर विधानसभा चुनाव में विजयी हुए. ये दल बहादुर की मेहनत ही थी जो अमेठी लोकसभा की सलोन विधानसभा से बीजेपी ने 2019 के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब हुईं.

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com
Advertisement
Advertisement

Related posts

डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ को शुरू होने से पहले ही लगा ग्रहण , धोखाधड़ी मामले में नोरा फ़तेहि का नाम आने से लगा झटका

News Times 7

हरियाणा मे 2 कमरों के घर में रहने वाली बुजर्ग महिला को बिजली विभाग ने भेजा 21 लाख का बिल, तो ढोल और मिठाई लेकर पहुंचीं दफ्तर

News Times 7

योगी सरकार ने पेश किया 7301 करोड़ का चुनावी बजट युवाओं को रोजगार का लॉलीपाप

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़