News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

बिहार LJP में बगावत की आग तेज ,चिराग ने भाई प्रिंस राज को किया किनारा

रामविलास पासवान के भतीजे और समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज के पावर पर कैंची चला दी गई है। पार्टी में उनके पावर को कम कर दिया गया है। पार्टी के बिहार इकाई की कमान पहले से प्रिंस राज के पास थी, वह प्रदेश में अध्यक्ष हैं। लेकिन, अब पार्टी के मुखिया चिराग पासवान ने प्रिंस राज के समक्ष पूर्व MLA राजू तिवारी को बिहार इकाई का नया कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। इससे पहले राजू तिवारी LJP संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में 12 जनपथ स्थित अपने सरकारी आवास पर सांसद चिराग पासवान ने पार्टी की एक मीटिंग बुलाई थी। इसी मीटिंग के दौरान उन्होंने बिहार में पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी। मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी चिराग पासवान ने अपने हाथों से राजू तिवारी को सौंपा।Chirag Paswan LJP Update | LJP Parliamentry Board meeting on Sunday Seat  Sharing News Update ahead Bihar Vidhan Sabha (Assembly) Election 2020 |  लोजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव नहीं

प्रदेश इकाई में चिराग ने दूसरा बड़ा बदलाव भी किया है। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रहे संजय पासवान को प्रधान महासचिव बनाया है। इन्हें भी नई जिम्मेवारी दी गई है। इन्हें भी चिराग पासवान ने खुद से नियुक्ति पत्र सौंपा है। इस बड़े फेरबदल के पीछे LJP का अपना अलग तर्क है। पार्टी का कहना है कि किए गए दो बड़े बदलाव सवर्ण और दलित गठजोड़ को दर्शाते हैं। अपनी मजबूत स्थिति को बनाने के लिए पार्टी के अंदर यह एक नया गठजोड़ है।Bihar Assembly Elections: Lok Janshakti Party releases third list of 41  candidates | Bihar Assembly Elections: लोक जनशक्ति पार्टी ने जारी की 41  प्रत्याशियों की तीसरी सूची - दैनिक भास्कर हिंदी आने वाले दिनों में इसका बड़ा और महत्वपूर्ण रिजल्ट मिलेगा। नई जिम्मेवारी मिलने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि प्रिंस राज अभी भी हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं। पार्टी नेतृत्व ने मुझे जमीनी स्तर पर काम करने की जिम्मेवारी सौंपी है। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के पार्टी के नारे को धरातल पर ले जाऊंगा, इसे आगे बढ़ाऊंगा। जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करूंगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

‘पठान को लेकर शाहरुख खान का बड़ा ऐलान ,रचने जा रहे हैं इतिहास

News Times 7

आतंकी शाहनवाज से पूछताछ में बड़ा खुलासा,26/11 जैसे हमले की तैयारी में था ISIS , निशाने पर थे मुंबई के मंदिर

News Times 7

जानिए कौन है ‘सरफरोशी की तमन्ना’गीत के लेखक…ज्यादातर लोग नहीं जानते असली लेखक का नाम

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़