News Times 7
राशिफल

रविवार का राशिफल -आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन शुक्रवार और माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। चंद्र देव मेष राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।Image result for मेष

मेष – आज छात्रों के शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी दिख रही है। आर्थिक स्थितियां भी तनाव प्रद रहेंगी। घर के रखरखाव पर आज कुछ धन खर्च हो सकता है, इसलिए थोड़ा संभल कर चलें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में आज आप सहयोग करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के क्षेत्रों में भी सुधार होता दिख रहा है और आपको नए अवसर मिलने की पूरी उम्मीद है। यदि आपकी कोई जमीन जायदाद से जुड़ी समस्या चल रही है,तो वह खत्म होगी। आपके व्यापार के सकारात्मक परिवर्तन आपको आगे चलकर भरपूर लाभ देंगे। शाम के समय आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसलिए खाने-पीने में परहेज करें। संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।Image result for वृष

वृष   आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में सफलता दायक रहेगा। अधिकारी वर्ग से भी प्रशंसा मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रेम जीवन में आनंद भरा समय व्यतीत होगा और आज परिवार के किसी सदस्य से कोई मंगल समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शाम के समय आज स्थितियां कुछ सुधरेंगी और पड़ोसी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके स्वास्थ्य के नियमों का पालन करें। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन सांसारिक सुख भोग में और नौकर चाकरो  के सहयोग से आज आपको परेशानी रहेगी।Image result for मिथुन राश

Advertisement

मिथुन– आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति पैदा कर सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आप धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी से किया गया कार्य खराब हो सकता है, जिसका आपको नुकसान हो सकता है। आज आपका कोई वाहन खराब होने से आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। साथ ही परिवार के छोटे बच्चों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। आज कार्य के प्रति आपकी लगन रहेगी और आपके रुके हुए कार्य  पूर्ण रूप से  होते देखेंगे। आपके प्रभाव क्षेत्र में भी आज वृद्धि होगी। विदेश से संबंधित कार्य में आज आपको सफलता मिलती दिख रही है।Image result for कर्क 

कर्क –आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से नए नए कार्यों की खोज करने में लगेंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझ जाएगा। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए कुछ अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। भाई व मित्रों के सहयोग से नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके कार्य के क्षेत्र में आज जीवनसाथी की सलाह से आपको भरपूर लाभ होगा, जिससे दोनों के बीच रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। आज शाम का समय दान पुण्य के कार्य में व्यतीत होगा और किसी शुभ समाचार के आने से भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।Image result for  सिंह

सिंह -आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में आज किसी भी वाद विवाद से बचना होगा अन्यथा यह वाद विवाद कानूनी मसला बन सकता है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा। अपने घर परिवार की समस्याओं को धैर्य से सुलझाएं और बड़े लोगों की मदद से आज आपके अटके हुए सरकारी कार्य भी पूरे होते दिख रहे हैं। व्यापारी वर्ग को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज शाम के समय धर्म व अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के लिए अधिक एकाग्रता से कार्य करने की जरूरत है।Image result for  कन्या

Advertisement

कन्या – आज रोजगार से जुड़े क्षेत्र में जो अडचने हैं, उनसे आज मुक्ति मिलेगी, लेकिन आपको किसी भी तरह के जोखिम से दूरी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति के लिए जो आर्थिक समस्याएं थी, वह आज समाप्त होगी। आपकी कार्यशैली से आज लोग प्रभावित होंगे और आपका सम्मान करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज आप कुछ नए प्रयोग करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आज कुछ अनावश्यक खर्चे भी आएंगे, जो आपको में करने पड़ेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। प्रेम जीवन की नई ऊर्जा का संचार होगा और अपने पिताजी से आज आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज शाम का समय आपका अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने में व्यतीत करेंगे।Image result for  तुला

तुला– आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा, जिससे आप अपने जीवनसाथी के प्रति केयरफुल होंगे। आज आपके परिवार में किसी व्यक्ति से कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपके अधिकारों में आज वृद्धि होगी और आपका उत्तरदायित्व बढ़ेगा। समाजिक कार्य करने से समाज की ओर से वंचित सहयोग मिलेगा और सब लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रशंसा करते दिखेंगे, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी।  व्यापार में दिन आज अधिक मेहनत कर कराएगा, जिससे कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शाम के समय किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। Image result for  वृश्चिक

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। संतान की नौकरी से संबंधित आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपको संतान के भविष्य की चिंता कम होगी। व्यस्तता के बीच आज आप अपनी लाइफ  लिए समय निकाल ही लेंगे। नए व्यापार की शुरुआत के लिए भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चे आज सामने खड़े रहेंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति भी आज बहुत उत्तम है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे वह प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके पिताजी का सहयोग आपके पारिवारिक बिजनेस की विषम परिस्थितियों में सहायक रहेगा, जिससे पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्या समाप्त होगी। आज शाम का समय आपको किसी मांगलिक समारोह में होने का अवसर प्राप्त होगा।Image result for  धनु

Advertisement

धनु – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार में किसी चर्चा को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार आ जाएगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खानपान पर विशेष ध्यान रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं में आज कुछ कमी आती दिख रही है। यदि आप अपने मन की बात दूसरों से उजागर नहीं करेंगे, तो आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आज शाम का समय धर्म वे आध्यात्मिक व्यतीत होगा।Image result for  मकर

मकर – आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कुछ तनावग्रस्त रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में आज कुछ समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन को रिश्तो में बदलने के प्रयास सफल होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। राजनीतिक लोगों को जनसमर्थन प्राप्त होगा। व्यापार में निर्णय लेने की क्षमता से आज आपको लाभ होगा, जिससे आगे चलकर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर कोई विवाद मामला चल रहा है, तो उसमें आज पूर्ण लाभ मिलने की संभावना है।शाम का समय आप धर्म-कर्म के कार्य में व्यतीत करेंगे।Image result for  कुंभ राशि

कुंभ –  आज का दिन व्यापारियों के लिए भविष्य की नई योजनाएं लेकर आएगा। पिता से संबंधों में सुधार होगा और उनके विचारों को आप प्राथमिकता देंगे, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सभी  को अपने कार्य के दम पर आज परास्त करेंगे। आज शाम का समय आप गाने बजाने संगीत और सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। विस्तार और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि बहुत दिनों से कोई समस्या चली आ रही है, तो आज उससे मुक्ति मिलेगी और उलझन  से मुक्ति के लिए नया मार्ग ढूंढ लेंगे।Image result for  मीन राशि

Advertisement

मीन आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। संतान व जीवनसाथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम रोशन होगा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। व्यापारियों को भी धन लाभ के प्रबल योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन उसके लिए व्यापारिक  यात्राएं करनी पड़ेगी, जो सफल रहेंगे। विवाह संबंधी समस्याएं भी आज खत्म होगी। आज रोजगार से संबंधित कोई समाचार प्राप्त होगा और बड़े भाई का सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपने कोई कर्ज लिया हुआ है, तो उससे आज आपको मुक्ति मिलेगी, लेकिन किसी भी तरह के लेनदेन से बचना होगा। शाम के समय आपके परिवार में अतिथियों का आगमन होगा।

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 फ़रवरी 2022)

News Times 7

कैसा रहेगा आपका आज का दिन- 05 फ़रवरी 2022

News Times 7

Horoscope Today 11 March 2022 : कर्क, धनु और मीन राशि वालों को हो सकती हानि, जानें 12 राशियों का राशिफल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़