News Times 7
आतंकबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

कश्मीर के शोपियां में तीन आतंकी ढेर, बडगाम में एक SPO शहीद

गुरुवार देर रात जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों को घेर लिया दरअसल गुप्त सूचना के आधार पर ताबड़तोड़ छापामारी के दौरान कुछ आतंकियों का पता चला, जिसे जवानों ने घेर लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी इस जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकी मौके पर ही ढेर हो गए,सेना ने हथियारों का इनपुट मिलने के बाद रियासी जिले के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

यहां शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। कश्मीर के IG विजय कुमार ने बताया कि शोपियां में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। कश्मीर जोन पुलिस ने दोनों एनकाउटंर की जानकारी देते हुए बताया कि शोपियां में मुठभेड़ वाली जगह से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। Image result for कश्मीर के शोपियां में तीन आतंकी ढेर, बडगाम में एक SPO शहीदवहीं, बडगाम में आतंकियों से मुकाबले के दौरान SPO मोहम्मद अल्ताफ शहीद हो गए। ऑपरेशन में सेलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल मंजूर अहमद घायल हो गए हैं। सेना और पुलिस ने गुरुवार को जॉइंट ऑपरेशन चलाकर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था। ये हथियार जम्मू के रियासी जिले के जंगलों के छुपाकर रखे गए थे। सेना के अधिकारियों ने बताया कि जिले के मक्खिदार के घने जंगलों में संदिग्ध गतिविधियों के बारे में बुधवार शाम को इनपुट मिला था। इसके बाद पीर पंजाल रेंज के भीतरी इलाकों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।

Related posts

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजभवन में की मुलाकात

News Times 7

अप्रैल महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज से लगातार पांच दिन की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

News Times 7

चेतन भगत ने किया ट्वीट, आम आदमी के हाथ में होगी कोरोना वैक्सीन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़