News Times 7
Otherटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

मार्क जुकरबर्ग का ऐलान, बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने तक ट्रंप के Facebook, Instagram Account रहेंगे ब्लॉक…

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने एक असाधारण कदम की घोषणा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण करने तक देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. गौरतलब है कि ये शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को आयोजित होने वाला है.

जुकरबर्ग ने एक पोस्ट के जरिए कहा है कि हमारा मानना है कि राष्ट्रपति को इस समय इस मंच का इस्तेमाल करते रहने की अनुमति देने का जोखिम बहुत बड़ा है. इसलिए, हमने उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक किए जाने की अवधि बढ़ाकर अनिश्चितकाल कर दी है. उनका अकाउंट सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण होने तक कम से कम आगामी दो सप्ताह तक बंद रहेगा.

ऐसा संभवत: पहली बार है, जब किसी राष्ट्र प्रमुख का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक किया गया है. अमेरिका में लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमले के तहत निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थकों ने बुधवार को स्थित कैपिटल भवन (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला किया था और वे पुलिस से भिड़ गए थे. इस घटना में चार लोग मारे गए है.

वहीं राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के पदों के लिए में क्रमश: जो बाइडन एवं कमला हैरिस के निर्वाचन को सत्यापित करने की प्रक्रिया बाधित हुई थी. इस घटनाक्रम के बाद जुकरबर्ग ने इस असाधारण कदम की घोषणा की है . इससे पहले फेसबुक ने बुधवार को दो नीतिगत उल्लंघनों के कारण ट्रंप का अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक किया था. ट्विटर ने भी बुधवार को ट्रंप का अकाउंट 12 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था और एक वीडियो समेत उनके तीन ट्वीट हटा दिए थे.

Related posts

पांच दिनों से गिरावट के बाद आज सोने और चांदी की कीमत में बढ़त जानिए कीमत

News Times 7

‘धनतंत्र’ के नीचे दबे ‘लोकतंत्र’, दूसरे राज्य के मुकाबले तमिलनाडु में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या लगभग 2 गुना

News Times 7

बिहार के 23 जिलों में अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़