News Times 7
खेलटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

धोनी के घर चहल और उनकी पत्नी बने मेहमान, दावत में परोसे गए ये खास व्यंजन , PHOTOS

टीम इंडिया (Team India) के नए विवाहित जोड़े यानी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री इन दिनों दुबई में हैं. ये न्यूली मैरिड कपल दुबई में अपने खास पल का लुत्फ ले रहे हैं. खास बात ये है कि दुबई में ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी हैं. वो IPL 2020 खत्म होने के बाद से ही दुबई में ही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

दुबई पहुंचने के बाद जब चहल ने अपने पूर्व कप्तान धोनी को याद किया तो उन्होंने इस नए जोड़े को अपने घर दावत पर बुलाया. धोनी की पत्नी साक्षी ने टीम इंडिया के नए युगल चहल और धनश्री के स्वागत का जोरदार इंतजाम किया और उनके लिए खास डिनर पार्टी बी आयोजित की.

धोनी के घर चहल मेहमान!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

चहल ने सोशल मीडिया पर धोनी के दुबई वाले घर पर खुद की हुई मेहमान नवाजी की तस्वीरें भी शेयर की. पहली तस्वीर में धोनी और चहल साथ हैं जबकि दूसरी तस्वीर में धोनी की वाइफ साक्षी भी उनके साथ हैं.

धनश्री की फोटो से खूली मेन्यू की पोल!

हालांकि, चहल की वाइफ ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें ये साफ पता चल रहा है कि धोनी और साक्षी के घर इनकी मेहमान नवाजी में कौन कौन से व्यंजन परोसे गए. तस्वीरों से साफ है कि डिनर पार्टी प्योर वैज थी, जिसके मेन्यू में चावल, दाल, आलू की सूखी सब्जी, भिंडी का भुजिया जैसे व्यंजन थे.

धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं. जबकि चहल फिलहाल टेस्ट टीम से दूर है. और, अब उनके इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में लौटने के आसार हैं.

Related posts

17 जिलो के 94 सिटो पर मतदान शुरू, चिराग व सुशील मोदी ने किया मतदान

News Times 7

जानिए आज क्यों नहीं करें पश्चिम की यात्रा, ये 5 काम माने जाते हैं बेहद अशुभ, जानिए इस से जुड़ी जानकारियां

News Times 7

कम कीमत पर खरीदें घर,SBI दे रहा है मौका

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़