News Times 7
अध्यात्मटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि व दिन बुधवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

1. मेष राशि – आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

2. वृषभ राशि – किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी, लेकिन अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाही न करें।

3. मिथुन राशि – व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है, लेकिन अपने संबंधों के प्रति लापरवाही नुकसान दे सकती है। आप के लिए शनी देव की आरधना लाभ दायक रहेगी।

4. कर्क राशि – नौकरी में बदलाव की इच्छा के बीच फैसला लेने में अस्मन्जस्य की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

5. सिंह राशि – समय का सदुपयोग करते हुए अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न होते हुए आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचे। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

6. कन्या राशि – समय पर काम होने के बावजूद मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचे। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

7. तुला राशि – आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहते हुए मानसिक शांति की तलाश करें। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

8. वृश्चिक राशि – काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।

9. धनु राशि – आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलने के साथ ही व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

10. मक़र राशि – समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथो के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

11. कुम्भ राशि – दूसरों पर विश्वास करने के मामले में सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे, यही सोच परेशान रखेगी।

12. मीन राशि – आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कर्मचारियों पर नजर रखें।

Related posts

कोरोना महामारी में ई-गवर्नेंस के माध्यम से बिहार ने IT के हर मोर्चे पर की बेहतरीन पहल

News Times 7

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मे हुआ बडा़ हादसा

News Times 7

वैशाली में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई मुकेश साह की गोली मारकर की हत्या

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़