News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

तेजस्वी ने सेल्फी ले रहे समर्थक को पिछे ढकेल दिया – वीडीयो हो रहा वायरल

सीतामढ़ी मे जनसभा को संबोधित करने गये तेजस्वी यादव के अपने ही समर्थक के साथ बदसलूकी का एक विडीयो तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडीयो दो दिनों पहले का बताया जा रहा है बिहार के सीतामढ़ी जिले में जनसभा के बाद तेजस्वी यादव का हेलीकॉप्टर में बैठने से ठीक पहले का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तेजस्वी ने अपने समर्थक के साथ जो किया, उसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

  सीतामढ़ी जिले से वायरल होने वाला ये वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है. तेजस्वी यादव डुमरा हवाई अड्डा मैदान पर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. यहां तेजस्वी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी. भीड़ इस कदर उत्साहित थी, कि तेजस्वी यादव अपना भाषण भी शुरू नहीं कर पा रहे थे. तेजस्वी ने मंच से लोगों से अपील की, कि कई जनसभाएं करनी हैं. समय बहुत कम है. इस दौरान शोर कुछ देर के लिए शांत हुआ, तो तेजस्वी यादव ने अपने वादों को दोहराया और जल्दी से मंच से उतरकर अपने हेलीकॉप्टर की तरफ चलने लगे.

तेजस्वी यादव अपने हेलीकॉप्टर की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे. इस दौरान लोगों की भीड़ उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित थी. इस भीड़ को चीरते हुए एक समर्थक उनके पास तक जा पहुंचा. जब तेजस्वी हे​लीकॉप्टर में बैठने जा रहे थे, तभी इस युवा समर्थक द्वारा तेजस्वी के साथ सेल्फी ली जा रही थी.

भीड़ से बचकर निकलकर आए तेजस्वी का गुस्सा इस समर्थक पर फूट गया. उन्होंने समर्थक का हाथ पकड़कर उसे पीछे धकेल दिया. इसका वीडियो मौके पर बना लिया गया, जिसे अब वायरल किया जा रहा है. इस वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं.

Related posts

अयोध्या पहुंचे मनीष सिसोदिया ने कहा संतो के आशीर्वाद ,और रामलला के प्रेरणा से हम दिल्ली में सरकार चला रहे है

News Times 7

मशहूर साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने होटल के रूम में किया सुसाइड, जाने क्या है पूरी खबर

Admin

पंजाब के अंतर्कलह को लेकर दिल्ली पहुंचे कैप्टन अमरिंदर हो सकती है आलाकमान से बातचीत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़