News Times 7
चुनावटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

फिर शुरू होगा CAA प्रदर्शन -ओवैसी का बयान

  • CAA के खिलाफ फिर शुरू होगा प्रोटेस्ट
  • जब तेलंगाना मे मुख्यमंत्री का फैसला CAA के लिए बदला तो बिहार मे क्यों नही
  • नितीश ने सबको ठगा है

एआईएमआईएम के मुखीया असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संसोधन कानून पर आज किशनगंज की सभा मे बडा बयान दिया है, बता दें की बिहार मे 71सिटो के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है और 28 अक्टूबर को बिहार के इन, 71 सिटो पर मतदान होना है! और प्रचार के अंतिम चरण मे किशनगंज की एक सभा मे ओवैसी ने नागरिकता कानून को लेकर जो बयान जारी किया है उसपर बिहार मे राजनीतिक रण होना तय है! गौरतलब है कि किशनगंज की सभा मे ओवैसी ने भाषण देते वक्त कहा की कोरोना के वजह से प्रोटेस्ट बंद है हालात बस सामान्य हो फिर से शुरू होगा नागरिकता संशोधन पर प्रोटेस्ट-
आईये जानते है क्या कहा उन्होने – कोरोना संक्रमण की वजह से CAA के खिलाफ प्रदर्शन रुका था, लेकिन जब हालत सामान्य होंगे तो प्रोटेस्ट फिर शुरू होगा.

आरजेडी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के द्वारा सीमांचल में बसे लोगों को घुसपैठिया कहा जा रहा था तो उस वक्त न आरजेडी ने न कांग्रेस ने अपना मुंह खोला.

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत को समझना चाहिए कि हम भारत के मुसलमान छोटे बच्चे नहीं है जो इनके गलत बात में आकर यकीन कर लेंगे, सीएए ऐसा कानून है जो संविधान के खिलाफ हैं, ये हमारे संविधान के मूल भावना के खिलाफ है.ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से झूठ कहा कि जब CAA और NRC होगा तो वो 2010 के आधार पर नहीं होगा, वो भारत सरकार के आधार पर होगा जिसमें साफ कहा गया था कि जब रजिस्टर बनेगा तो कोई भी उसमें ऑब्जेक्शन कर सकता है.

ओवैसी ने तेलंगाना का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां मुख्यमंत्री ने फैसला किया कि वहां सीएए और एनआरसी नहीं लागू होगा. .

Related posts

पंजाब के मोहाली में इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर हुए हमले के बाद एफएसएल टीम जुटी जांच में

News Times 7

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित मोदी सीएम टू पीएम,वेब सीरीज सीजन2 रिलीज

News Times 7

बिहार आम आदमी पार्टी में जान फूंकने बिहार प्रभारी व दिल्ली से विधायक संजीव झा का 7अगस्त से शुरू होगा तुफानी दौरा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़