News Times 7
कोरोनाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बिहार के भाजपा के नेता हुए कोरोना मरीज

बिहार बीजेपी के दो बड़े नाम राजीव प्रताप रुडी और शाहनवाज़ हुसैन कोरोना संक्रमित हो गए हैं. साथ ही उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की तबियत भी ठीक नहीं है .

पटना: 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सभी दलों की तरफ से प्रचार अभियान जारी है. इसी बीच बिहार बीजेपी के दो बड़े नाम राजीव प्रताप रुडी और शाहनवाज़ हुसैन कोरोना संक्रमित हो गए हैं. साथ ही उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की तबियत भी ठीक नहीं है . हालांकि सुशील मोदी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है लेकिन ये दोनों नेताओं ने भी फ़िलहाल अपने आपको आइसोलेट कर लिया है.

बताते चले कि कोरोना संकट के बीच बिहार विधानसभा का चुनाव तीन चरणों में हो रहा है. पहले चरण के लिए  28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं नतीजों का ऐलान 10 नवंबर 2020 को किया जाएगा.  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां पहले चरण में जहां 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा तो वहीं दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान किया जाएगा. इसके अलावा तीसरे और अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे

 

Related posts

बिहार बोर्ड के इंटर में नामांकन की दूसरी सूचि हुई जारी, परीक्षा फॉर्म भरने की डेट बढ़ी

News Times 7

बिटकॉइन की कीमत 15 लाख रुपए तक पहुंची,इस साल 170% ग्रोथ हुई

Admin

दिल्ली की सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार पिछले कुछ सप्‍ताह में महिलाओं, दलितों और बुजुर्गों के की कई स्‍कीम्‍स की घोषणा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़