News Times 7
Otherपलायनबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

AAP को भाजपा का अल्टीमेटम, झुग्गी निवासियों को खाली फ्लैटों में शिफ्ट करें वरना हम करेंगे

नई दिल्ली- दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार को 90 दिनों के भीतर रेलवे पटरियों के किनारे झुग्गियों में रहने वाले 48000 परिवारों को राज्य सरकार के पास उपलब्ध 52,000 खाली फ्लैट्स में स्थानांतरित करने का अल्टीमेटम दिया है। गुप्ता ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार ऐसा करने में विफल रहती है, तो भाजपा झुग्गी में रहने वाले निवासियों को उक्त फ्लैटों में स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाएगी।

BJP

सुप्रीम कोर्ट ने 48000 झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने का आदेश दिया है गौरतलब है सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तीन महीने के भीतर दिल्ली में रेलवे पटरियों के किनारे स्थित लगभग 48,000 झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने का आदेश दिया था। इस आदेश ने प्रदेश में भाजपा और AAP के बीच एक नया राजनीतिक गतिरोध पैदा को जन्म दे दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने 48000 झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने का आदेश दिया है

AAP ने झुग्गी निवासियों को पुनर्वास के लिए बहुत कम किया है:

बीजेपी AAP पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पांच साल से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद सत्तारूढ़ पार्टी ने झुग्गी निवासियों को पुनर्वास करने के लिए बहुत कम किया है। गुप्ता ने आगे कहा कि “यह दिल्ली सरकार के लिए एक अल्टीमेटम है और अगर वो झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को अगले 90 दिनों के भीतर खाली पड़े 52,000 घरों में शिफ्ट नहीं करते हैं, तो भाजपा झुग्गीवासियों को उन खाली घरों में शिफ्ट करना शुरू कर देंगे।

दिल्ली में झुग्गियों में रहने वालों के लिए लगभग 52,000 फ्लैट मौजूद हैं

बकौल दिल्ली भाजपा प्रमुख, दिल्ली शहर के विभिन्न हिस्सों में झुग्गियों में रहने वालों के लिए लगभग 52,000 फ्लैट मौजूद हैं। वहीं, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार ने इन फ्लैटों के निर्माण की लागत का 50 फीसदी खुद उठाया है। दिल्ली सरकार को वहां झुग्गीवासियों को स्थानांतरित करना चाहिए।

दिल्ली में झुग्गियों में रहने वालों के लिए लगभग 52,000 फ्लैट मौजूद हैं

पुनर्वास के बिना कोई भी विध्वंस “असंवैधानिक” और “अवैध” होगाः AAP

 

Related posts

छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले को लेकर दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हाईलेवल मीटिंग

News Times 7

लालू यादव की अध्‍यक्षता में राजद की बैठक शुरू; मीसा भारती, तेजस्‍वी या तेज प्रताप किसका बढ़ेगा कद

News Times 7

जिले के SBI शाखा से हथियार के बल पर दिनदहाड़े 16 लाख रुपए लूट

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़