News Times 7
Other

यूपी में जंगलराज बताया – दलितों की हत्या पर मायावती ने दुख जताया

दलितों की हत्या पर मायावती ने दुख जतायायूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (फाइल फोटोः पीटीआई)यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार कमजोर वर्ग के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे. इस तरह की दर्दनाक घटनाएं आए दिन हो रही हैं. इससे यह साबित होता है कि सूबे में जंगलराज है.

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध के कारण चौतरफा घिरी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के भी निशाने पर आ गई है. मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी की भाजपा सरकार में वैसे तो सर्वसमाज के लोग हर प्रकार की जुल्म-ज्यादती से पीड़ित हैं, लेकिन दलितों के साथ अन्याय और उनपर अत्याचार की घटनाएं लगातार हो रही हैं.

उन्होंने इन घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि रायबरेली में पुलिस की बर्बरता से दलित युवक की मौत हो गई. आगरा में तीन दलितों की हत्या कर दी गई. बसपा प्रमुख ने इस पर दुख व्यक्त करते हुए इन घटनाओं की निंदा की. उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार कमजोर वर्ग के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे. उन्होंने कहा कि यूपी में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं आए दिन हो रही हैं. इससे यह साबित होता है कि सूबे में जंगलराज है. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में यूपी के अलग-अलग इलाकों में अपहरण, हत्या की कई घटनाएं सामने आई हैं.

बढ़ते अपराध को लेकर विपक्षी दल योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं. विपक्षी दलों ने विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान भी सूबे में ब्राह्मणों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया था. अब मायावती ने दलितों पर अत्याचार को मुद्दा बनाकर योगी सरकार पर हमला बोल दिया है.

Related posts

बंगाल में मिला ओमिक्रॉन’ का पहला केस सात वर्षीय बच्चा हुआ संक्रमित

News Times 7

72 सालों में सबसे बुरे दौर से गुजर रही है कांग्रेश , पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी को दिखाया आईना

News Times 7

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की कहा..

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़