News Times 7
बड़ी-खबरबिचारब्रे़किंग न्यूज़

शाहनवाज हुसैन बोले- ‘महागठबंधन डूबता जहाज’ है

शाहनवाज हुसैन बोले- ‘महागठबंधन डूबता जहाज’ है

 

 

शाहनवाज हुसैन बोले- 'डूबता जहाज' है महागठबंधन, बिहार चुनाव में NDA को 200 से ज्यादा सीटें हासिल होंगी

 

नई दिल्ली : 

Bihar Assembly Polls: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन   ने  बिहार विधानसभा चुनाव   में राजग (NDA) के 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने का भरोसा जताया है. वहीं, महागठबंधन डूबता जहाज’  को बताया है. शाहनवाज हुसैन ने हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री  जीतनराम मांझी का एनडीए में स्वागत किया है. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “महागठबंधन लोकसभा चुनाव बुरी तरह से हारा था. उस समय गठबंधन में दरार पड़ गई थी. कांग्रेस और आरजेडी में कोई नेता नहीं है…”

उन्होंने आगे कहा, “महागठबंधन एक डूबता हुआ जहाज है. अब जीतनराम मांधी भी राजग से जुड़ रहे हैं. यह एक स्वागत योग्य कदम है. वह पिछले विधानसभा चुनाव में हमारे साथ थे. लोकसभा की तरह, हम विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेंगे. हम 200 से ज्यादा सीटें हासिल करेंगे.”

बता दें कि जीतन राम मांझी पहले एनडीए का हिस्सा थे लेकिन 2018 में वह राजग का साथ छोड़कर महागठबंधन में चले गए थे. बुधवार को जीतन राम मांझी ने कहा कि वह एनडीए की सरकार बनवाएंगे. कुछ दिन पहले ही मांझी ने एनडीए में शामिल होने की बात कही थी.

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है. हालांकि, चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से अब चुनाव की तिथि पर अंतिम फैसला नहीं लिया है.

 

Related posts

in Jharkhand: रांची में कुर्मी समाज के जन आंदोलन के चलते झारखंड से चलने वाली 9 ट्रेनों को रेलवे ने कियारद्द

News Times 7

देश में 100 से ज्यादा जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

News Times 7

2025 बिहार चुनाव से पहले बिहार जमीन सर्वे पर लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़