News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

BJP ने दिया नारा: भाजपा है तैयार, आत्मनिर्भर बिहार…

BJP ने दिया नया नारा: भाजपा है तैयार, आत्मनिर्भर बिहार…bjp president jp nadda

बिहार के पटना में भाजपा के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम दिन वर्चुअल बैठक में भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए नया नया नारा दिया। भाजपा है तैयार, आत्मनिर्भर बिहार…।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास ना कोई नीति है ना कोई संकल्प और ना ही सेवा करने का भाव है।

यह भी पढ़ें: 

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनावी मैदान में जाएगा औऱ तीन चौथाई से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा। कहा कि जब जब भाजपा नीतीश कुमार के साथ चुनावी मैदान में गई है भारी जीत हासिल हुई है और इस बार भी होगी।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसा। नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना में भाजपा के लोग बिहार से भागकर दिल्ली नही जाते। सुना है कुछ लोग 5 स्टार होटल में थे।

इससे पहले दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव की कमान संभालने जा रहे देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि इस बार होने वाला चुनाव बिहार का भाग्य है। यह चुनाव बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और नया इतिहास बनगा। पिछले 15 सालों में बिहार विकास की पटरी पर आया है। अगर इसे विकास की पटरी पर दौड़ानी है तो देश की तरह बिहार में भी एनडीए सरकार जरूरी है।

शनिवार को भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक में बतौर मुख्य अतिथि देवेंद्र फडणवीस ने अपने आप को बिहार से जोड़ने की भरपूर कोशिश की। चाणक्य से लेकर लोकनायक तक को याद किया और कहा कि देश में जहां 50 फीसदी तो बिहार में 58 फीसदी युवा हैं। इन्हीं युवाओं की बदौलत हम बिहार को आगे ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में बिहार विनाश के कगार पर औऱ गर्त में चला गया था। एनडीए ने 15 साल में दोगुनी क्षमता से काम करते हुए बिहार को यहां तक लाया है। बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनी तो देश के साथ-साथ बिहार भी तरक्की करेगा। यह ऐतिहासिक मौका है और इसे हमें चूकना नहीं है। एनडीए सरकार ने कमजोर तबक तक विकास को पहुंचाया है। बिहार का इतिहास गौरवशाली है। अगर हमें फिर से उसी गौरव को प्राप्त करना है तो एनडीए सरकार को बनाए रखना जरूरी है। इसलिए यह चुनाव केवल जीत के लिए नहीं है बल्कि बिहार को नए रास्ते पर ले जाएगा।

कोरोना औऱ बाढ़ की चर्चा करते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए फडणवीस ने कहा कि कोई भी बाधा हमें रोक नहीं सकती। राष्ट्रकवि दिनकर की कविता से अपना भाषण समाप्त करने वाले देवेंद्र फडणवीस ने कहा की हमें रुकना नही है।

यह भी पढ़ें: 

वही अध्यक्षीय भाषण में बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि हमें तीन चौथाई सीटें जीतनी है और यह संभव है। एनडीए के तीनों घटक दल मिलकर बिहार में फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे। हमें बताना है कि पिछले 15 सालों में बिहार कहां था और इन 15 सालों में बिहार कहां गया है। केंद्र व राज्य सरकार गरीबों के प्रति प्रतिबद्ध है। यूपीए ने जो सोचा भी नहीं था एनडीए ने वह साकार किया है। आत्मनिर्भर भारत की तरह हमें आत्मनिर्भर बिहार भी बनाना है।

Related posts

21 अप्रैल को सुनाई देगी राफेल की गूंज 6 राफेल विमान लेकर भारत आ रहे हैं एयर चीफ मार्शल

News Times 7

फिर बदलेंगे रेलवे स्टेशन के नाम ,भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर रखेंगी प्रस्ताव, जानिये क्या होगा नया नाम

News Times 7

दिल्ली में पुरानी शराब नीति दोबारा होगी लागू – डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का ऐलान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़