News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

उज्ज्वल निकम को फोन कर हंसने लगे पीएम मोदी,बोले – हिंदी में बात करें या मराठी में?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मशहूर वकील उज्ज्वल निकम को राज्यसभा के लिए नामित किया है। निकम 26/11 मुंबई आतंकी हमला मामले में सरकारी वकील रह चुके हैं। निकम ने बताया कि उन्हें राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किए जाने की जानकारी सबसे पहले खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें फोन किया और मराठी में बात की।

निकम ने कहा, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे नॉमिनेशन की जानकारी दी। उन्होंने कहा, हम हिंदी में बात करें या फिर मराठी में? इसके बाद दोनों ही हंसने लगे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मुझसे मराठी में ही बात की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने मुझे एक जिम्मेदारी दी है। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन के बारे में बताया। मैंने भी इस नॉमिनेशन को सहर्ष स्वीकार कर लिया।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, इतिहासकार मीनाक्षी जैन और शिक्षक व राजनेता सी सदानंदन मास्टर को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया है। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘श्री उज्ज्वल निकम का कानूनी क्षेत्र और हमारे संविधान के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। वह न केवल एक सफल वकील रहे हैं, बल्कि महत्वपूर्ण मामलों में न्याय के प्रयासों में भी सबसे आगे रहे हैं।’

Advertisement

उन्होंने कहा कि अपने पूरे कानूनी करियर के दौरान निकम ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करने और आम नागरिकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह खुशी की बात है कि राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। उनकी संसदीय पारी के लिए मेरी शुभकामनाएं।’

उज्ज्वल निकम का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ था। मुंबई हमले के बाद पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ उन्होंने सरकारी वकील के तौर पर केस लड़ा था। उसे फांसी दिलवाने में उज्ज्वल निकम की बड़ी भूमिका मानी जाती है। 193 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में भी वह सरकारी वकील रह चुके हैं। उनकी गिनती देश के प्रतिष्ठित वकीलों में होती है। बीजेपी नेता प्रमोद महाजन हत्याकांड और म्यूजिक प्रड्यूसर गुलशन कुमार मर्डर केस में भी उन्होंने सरकारी वकील के तौर पर केस लड़ा था। साल 2016 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पश्चिम मध्य रेलवे में बंपर भर्ती 27 फरवरी तक आवेदन की आखिरी तिथि

News Times 7

झारखंड के हजारीबाग में हुई कार्रवाई के दौरान कोयल छोड़कर तस्कर हुए फरार

News Times 7

बराक ओबामा ने अपनी किताब में राहुल गांधी के बारे में लिखा- ‘उनमें योग्यता और जुनून की कमी’, सोनिया-मनमोहन सिंह का भी जिक्र

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़