News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर फैंस को चौंकाया

 नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको चौंकाया तो उसके तुरंत बाद विराट कोहली ने फैंस को इस फॉर्मेट को अलविदा कहने की जानकारी देकर दिल तोड़ दिया. दोनों ही धुरंधर को उनके चाहने वाले इंग्लैंड दौरे पर अंग्रेज गेंदबाजों की पिटाई करते हुए देखना चाहते थे. ना तो रोहित शर्मा और ना ही विराट कोहली के इस तरह टेस्ट से संन्यास लेने की उम्मीद थी. वैसे अभी फैंस को कुछ और झटके लग सकते हैं. तीन बड़े नाम रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा अपने रिटायरमेंट की घोषणा अगले कुछ दिनों में कर सकते हैं.

इस वक्त भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है. ये कुछ वैसा ही वक्त है जैसा अनिल कुंबले, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर के वक्त क्रिकेट फैंस ने देखा था. इन तमान दिग्गजों ने एक एक करके क्रिकेट को अलविदा कहा और ऐसे ही एक युग का अंत सबने देखा. इन सबके जाने के बाद मोर्चा रोहित शर्मा और विराट कोहली ने थामा था और अब वो भी टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं. आर अश्विन ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अब उनके साथी रहे तीन खिलाड़ियों के भी अगले कुछ दिन में खेल के मैदान से विदाई लेने की उम्मीद की जा रही है

विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ ही टी20 विश्व कप 2024 को जीतने के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. स्पिन गेंदबाजी में जड्डू के साथ जोड़ी बनाकर बल्लेबाजों का शिकार करने वाले आर अश्विन ने टीम से अंदर बाहर होने से थक कर संन्यास ले लिया. रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी टेस्ट टीम में जगह नहीं बन रही थी तो इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने भी टेस्ट का सफर खत्म करने की घोषणा कर दी. रवींद्र जडेजा के साथ भी ऐसा ही कुछ हो सकता है और वो भी टेस्ट को छोड़ दें तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस में शामिल होंने वाले सोनिया गांधी के ऑफर को प्रशांत किशोर ने ठुकराया ,जानिये क्यों ?

News Times 7

कोरोना: – 21 दिन के लिए लगाया सख्त लॉकडाउन

News Times 7

फिर से मिलेगी देसी खुशबू ,स्टेशनों पर मिलेगी कुल्हड़ में चाय रेल मंत्री ने दिया आदेश

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़