नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा ‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा है. हर दिन फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ‘छावा’ साल 2025 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन चुकी है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये कमा लेने के बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. चौथे शनिवार को ‘छावा’ के कलेक्शन में दोगुना उछाल आया है. जानिए विक्की कौशल की फिल्म देशभर में अब तक कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है
विक्की कौशल की ‘छावा’ ने 22वें दिन 500 करोड़ क्लब में एंट्री मार दी थी और अब 23वें दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के जरिए फिल्म के लेटेस्ट कलेक्शन की जानकारी दी है. ‘छावा’ ने चौथे शनिवार को 13.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि बीते शुक्रवार को फिल्म की 6.30 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. इस तरह ‘छावा’ ने 23वें दिन डबल डिजिट में बिजनेस किया. देशभर में फिल्म 516.40 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.
तेलुगु वर्जन में भी हो रही बंपर कमाई
7 मार्च को विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है. शुक्रवार को फिल्म ने 2.63 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं, शनिवार को मूवी की कमाई 3.31 करोड़ रुपये हुई. दो दिनों में ‘छावा’ ने तेलुगु भाषा में 5.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. मालूम हो कि विक्की कौशल की ‘छावा’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है
विक्की कौशल की ‘छावा’ इस साल की पहली फिल्म है, जो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है. इससे पहले कई फिल्मों ने भारत में 500 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसमें ‘पुष्पा 2’ (हिंदी), ‘जवान’, ‘स्त्री 2’, ‘गदर 2’, ‘पठान’, ‘बाहुबली 2’ (हिंदी) और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
अमिताभ बच्चन का पहला KISS सीन, 36 साल छोटी एक्ट्रेस संग किया था रोमांस, फिल्म ने झटक लिए थे 57 अवॉर्ड
‘छावा’ फिल्म की स्टारकास्ट
गौरतलब है कि विक्की कौशल की ‘छावा’ सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज हुई है. इसमें रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं. ‘छावा’ में खलनायक औरंगजेब का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है. फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. यह मूवी दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है
