News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें देर रात एम्स में कराना पड़ा भर्ती

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें देर रात एम्स में भर्ती कराना पड़ा है. सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार तड़के करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया.

73 वर्षीय धनखड़ को रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया और एम्स में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया. अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि धनखड़ की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक समर्पित टीम उनके स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रख रही है.

 

एम्स की तरफ से बताया गया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को कल देर रात एम्स में भर्ती किया गया. उन्हें कुछ शारीरिक तकलीफ हो रही थी. उपराष्ट्रपति के इलाज के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है. इस बोर्ड में अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के देखरेख में फिलहाल उनका इलाज चल रहा है

उपराष्ट्रपति का हालचाल जानने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा एम्स पहुंचे. जल्द ही उनके स्वास्थ्य के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है

Related posts

दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना 8 मार्च से हो सकती शुरू

News Times 7

स्कूल भर्ती घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को दी बड़ी राहत

News Times 7

इंजीनियर बना चायवाला, ठेले पर ऐसे बेच रहा चाय

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़