News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बब्बर खालसा के 3 आतंकवादी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन के तीन आतंकवादियों जगरूप सिंह जग्गा, सुखजीत सिंह सुखा और नवप्रीत सिंह नव को किया गिरफ्तार है. इस तरह पुलिस ने एक और बड़ी हत्या की घटना को टाल दिया है. पुलिस ने मॉड्यूल तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया और गोला-बारूद के साथ चार अत्याधुनिक हथियार बरामद किए.

 

शुरुआती जांच से पता चला है कि इस मॉड्यूल को अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह गोपी नवाशहरिया संचालित कर रहा था, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी सहयोगी है. उसका सहयोगी लाडी बकापुरिया भी इसमें शामिल है. वह वर्तमान में ग्रीस में रहता है.

एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है. गोला-बारूद के साथ चार अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किया गया. इसमें एक ग्लॉक पिस्तौल 9MM, 01 मैगजीन और 06 कारतूस, एक पिस्तौल PX5 स्टॉर्म (बेरेटा) 30 बोर, 01 मैगजीन और 04 गोलियां, एक देसी 30 बोर पिस्तौल, 01 मैगजीन और 04 कारतूस और एक देसी 32 बोर पिस्तौल, 01 मैगजीन और 08 कारतूस शामिल है

 

Related posts

Bitcoin की तर्ज पर भारत में भी जल्द लॉन्च होगी अपनी Digital Currency, जानिए कितनी अलग होगी

News Times 7

कोरोना वायरस ने फिर से दुनिया को चिंता में डाला , मौत के बढ़ते ताजा आंकड़ों से WHO हैरान

News Times 7

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट से विजय माल्या से जुड़े दस्तावेज़ ‘गायब’,

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़