News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबररोजगार

संभल जिले के चंदौसी इलाके में नगर पालिका की 6 बीघा जमीन पर मस्जिद और मकान के निर्माण का मामला आया सामने

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक और मस्जिद को लेकर नया विवाद सामने आया है, जिले के चंदौसी में मुस्लिम समुदाय द्वारा पालिका की 6 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर मस्जिद और 45 से अधिक अवैध मकान बनाए जाने का मामला सामने आया है. वहीं अवैध कब्जे की जानकारी सामने आने पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने जांच पड़ताल में भी पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे की हुई पुष्टि. चंदौसी थाना इलाके के वारिस नगर का मामलाबता दें कि संभल जिले में पहले से मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा है. शहर के शाही जामा मस्जिद को लेकर हिंदुओं ने भी बड़ा दावा किया हुआ है. इसके लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. मस्जिद का दो बार सर्वे भी हो चुका है. साथ ही मस्जिद की रंगाई-पुताई को लेकर भी मुस्लिम पक्ष द्वारा याचिका दाखिल की गई है, जिसका हिंदू पक्ष ने विरोध किया है. हिंदू पक्ष ने आरोप लगाया है कि रंगाई-पुताई के बाहने मुस्लिम पक्ष मस्जिद के निर्माण में छेड़छाड़ करना चाहता है. हालांकि एएसआई ने भी मुस्लिम पक्ष की मांग को खारिज किया है.

Advertisement

Related posts

मध्यप्रदेश के एग्जिट पोल मे शिवराज सरकार को बढत, बचेगी महाराज की प्रतिष्ठा

News Times 7

सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए किसानों ने कूच किया दिल्ली, रास्ते में पत्थर, किले बैरिकेडिंग ,और तार लगाकर रोकने की की जा रही है कोशिश

News Times 7

बिहार विधानसभा चुनाव- 87 पार्टीयां बिहार चुनाव मे ताल ठोकने को तैयार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़