News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

कामेडियन रणवीर इलाहाबादिया ने पुलिस के सामने उगला सच, हां सर मुझसे गलती हुई है, मैंने पैसे…

नई दिल्ली/ प्रीति सोनकर. कॉमेडियन समय रैना को शो इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उनके भद्दे सवाल पर विवाद इतना बढ़ कि मामला पुलिस से कोर्ट तक पहुंच गया. इस बीच यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया से महाराष्ट्र साइबर अधिकारियों के सामने बयान दर्ज कराया. उन्होंने जांच अधिकारी के सामने अपनी गलती कबूल किया है.

जानकारी के मुताबिक, रणवीर इलाहाबादिया ने अपने बयान में अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि वह यूट्यूब शो में इसलिए गए थे क्योंकि समय रैना उनके दोस्त हैं. उन्होंने कबूल किया कि जिस लाइन को लेकर विवाद हुआ है, उस लाइन को बोलना उनकी गलती थी.

फ्री में किया था समय रैना का शो

रणवीर ने यह भी दावा किया कि उसने शो में जाने के लिए पैसे नही चार्ज किये थे. रणवीर ने पुलिस को बताया कि हम यूट्यूबर हैं और इसी वजह से एक-दूसरे के शो पर दोस्ती के चलते आते रहते हैं

आपको बता दें कि बीयरबाइसेप्स के नाम से पहचाने जाने वाले रणवीर ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में एक कंटेंस्टेंट से पैरेंट्स को लेकर बेहद भद्दा सवाल पूछा था. जिसके बाद यह विवाद खड़ा हुआस जिसमें उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग और आम लोगों से लेकर पॉलीटिशियन तक की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. शो में उनके साथ आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मुखीजा जैसे कंटेंट क्रिएटर भी शामिल थे.

 

वीडियो जारी कर मांगी थी माफी

हालांकि, ट्रोलिंग के बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर माफी भी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि कॉमेडी मेरा पेशा नहीं है और मेरा कॉमेंट बिल्कुल भी सही नहीं था, मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था.

 

रणवीर ने खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

रणवीर के माफी मांगने के बाद देश के कई राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई. जिन्हें क्लब करने के लिए रणवीर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अदालत ने इलाहाबादिया को उनके खिलाफ चल रही जांच में सहयोग करने और बिना अनुमति के देश छोड़ने से रोकने के लिए अपना पासपोर्ट ठाणे पुलिस के पास जमा करने का निर्देश दिया था

Related posts

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी साहिल जामनी ने सरकार को दी खुली चेतावनी ,कृषि कानून खत्म करो वरना धरने पर बैठेंगे

News Times 7

भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर क्यों दिया अंजाम ? इसका सबूत के साथ भारत ने दुनिया को दिया जवाब

News Times 7

लोकप्रियता के ग्राफ में ‘नमो’ का बजा डंका, दुनिया के नंबर-1 नेता बने मोदी, जानें 10 बड़े नेताओं का हाललोकप्रियता के ग्राफ में ‘नमो’ का बजा डंका, दुनिया के नंबर-1 नेता बने मोदी, जानें 10 बड़े नेताओं का हाल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़