News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

उतराखंड बजटसञ मे नया ऐलान ,उत्तराखंड में बनेंगे 37 नए पुल, टिहरी झील के लिए 100 तो अर्धकुंभ के लिए 10 करोड़

देहरादून : देश में गुरुवार को दो अहम बजट भी पेश किए गए, जिनमें उत्‍तर प्रदेश के साथ ही उत्‍तराखंड का बजट भी रहा. यूपी के बाद देवभूमि उत्तराखंड का वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्‍य के लिए 1 लाख 1034 करोड़ रुपये का बजट रखा. वित्त मंत्री ने इसे भविष्य का रोड मैप बताते हुए घोषणा की कि बजट NAMO के आधार पर आधारित है. इसका मतलब, N-नवाचार, A-आत्मनिर्भर, M-महान विरासत, O-ओजस्वी. साथ ही बजट में सात बिंदुओं पर पर प्रतिबद्धता जताई गई, जिनमें कृषि, उद्योग, ऊर्जा, अवसंरचना, संयोजकता, पर्यटन आयुष शामिल रहे

-UJVNL द्वारा बैटरी एनर्जी स्टोरेज स्कीम की तीन परियोजनाएं मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी.

-पीएम सूर्यघर योजना के तहत वर्तमान में 47 मेगावाट क्षमता के 13 हजार 168 रुफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं.

-देहरादून में रिस्पाना बिंदाल नदियों पर फोर लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण. देहरादून रिंग रोड को लेकर सरकार गंभीर है.

-जमरानी बांध परियोजना के लिए छह सौ 25 करोड़, सौंग परियोजना के लिए 75 करोड़, लखवाड़ परियोजना के लिए 285 करोड़ का प्रावधान.

-अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापन विकास के लिए 60 करोड़ का प्रावधान.

-सड़क हवाई सेवा इंफ्रास्ट्रचर पर भी फोकस.

-220 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण.

-एक हज़ार किलोमीटर सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा.

-1550km सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा.

-1200km सड़कों पर सुरक्षा कार्य.

-2025-26 में 37 पुलों के निर्माण का भी लक्ष्य है.

-ग्रामीण रोजगार हेतु मत्स्य विभाग की ट्राउट प्रोत्साहन योजना के लिए-₹146 करोड़

-यूआईआईडीबी को हरिद्वार ऋषिकेश विकास हेतु परामर्शी सेवा के लिए-₹168.33 करोड़

-स्टार्टअप वेंचर फंड के लिए-₹20 करोड़

-प्रवासी उत्तराखंड परिषद के लिए-₹1 करोड़

-रिवर फ्रंट डेवलपमेंट परियोजना (शारदा कॉरिडॉर) के लिए-₹10 करोड़

-स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए-₹6.5 करोड़

-होमगार्ड कल्याण कोष रिवोलविंग फंड के लिए-₹1 करोड़

-रेशम फैडरेशन को रिवोलविंग फंड-₹5 करोड़.

-पर्यटन विस्तार के लिए- एक सौर करोड़ का प्रावधान किया गया है.

-टिहरी झील के विकास को 100 करोड़ रुपये.

-मानस खंड माला मिशन के लिए 25 करोड़ रुपये.

-नए पर्यटक स्थलों के विकास को दस करोड़ रुपये.

-चारधाम मार्ग पर आधारभूत सुविधाओं के लिए भी दस करोड़ का प्रावधान.

-आयुष के तहत योग निदेशालय की स्थापना विचाराधीन.

-कांवड़ मेले के लिए 7 करोड़ का प्रावधान.

-अर्धकुम्भ की तैयारियों के लिए दस करोड़ रुपये.

-ऋषिकेश में हिमालयन संग्रहालय बनेगा.

-स्टार्टअप को फण्ड तथा मार्गदर्शन के लिए 200 करोड़ के उत्तराखंड वेंचर फण्ड की स्थापन की जाएगी. -मिलेट मिशन के लिए 4 करोड़.

-राज्य में 3940 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाये जायेंगे.

-सरकार नई आवास नीति लाएगी.

-UCC के लिए भी 30 करोड़ का किया गया प्रावधान

Related posts

सियासी पिच पर हेलिकॉप्टर शॉट लगायेंगे धौनी

News Times 7

गुजरात दौरे पर आज से PM मोदी,1,000 करोड़ रुपये से अधिक की चुनावी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

News Times 7

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सदन में मिला BJP को मिला JDU का साथ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़