News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

हरियाणा मे बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, 14 साल के बेटे ने आधी रात को पिता को कमरे में बंद कर जिंदा जला डाला

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक बेटे ने अपने पिता को जिंदा जला दिया. आरोपी बेटे को पिता ने चोरी करने पर डांटा था और बाद में बेटे ने पिता को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, नवीन नगर इलाके में एक 14 वर्षीय बेटे ने अपने पिता को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया. यह घटना बीती रात लगभग 1:30 बजे की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. मृतक की पहचान 55 वर्षीय आलम अंसारी के रूप में हुई है

मकान मालकिन ने बताया कि आलम अंसारी और उसका बेटा पिछले साल सितंबर में उनके यहां पहली मंजिल पर किराए पर रहने आए थे. बीती रात जब चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, तो उन्होंने ऊपर जाने की कोशिश की, लेकिन बेटे ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था. इसके बाद वह कूदकर भाग गया. मकान मालकिन ने बताया कि लगभग 1:30 बजे जब उन्होंने चिल्लाने की आवाज सुनी, तो आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया. जब तक वे आलम को बचाने की कोशिश करते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. गौरतलब है कि बेटे ने पिता की जेब से पैसे चुराए थे तो इसी पर उसे डांट पड़ी थी

थाना पल्ला के SHO रणवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया. मकान के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतक दिल्ली के गड्ढा कॉलोनी का रहने वाला था और अपने बेटे के साथ किराए के मकान में रह रहा था. चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने मृतक के बेटे को छत से कूदकर भागते हुए देखा था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है

Related posts

भीम राव अंबेदकर की मौत स्वाभाविक नहीं, उन्हें साजिश से मारा गया था -जीतन राम मांझी

News Times 7

उग्रवादियों ने रांची में तालाब निर्माण में लगे तीन भारी वाहनों में लगाई आग

News Times 7

LAC पर सर्दियों के लिए कैसी है भारतीय सेना की तैयारी?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़