News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

वाराणसी के एक छात्रावास में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही बिहार के सासाराम की 17 वर्षीय छात्रा स्नेहा कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

वाराणसी के एक छात्रावास में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही बिहार के सासाराम की 17 वर्षीय छात्रा स्नेहा कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वाराणसी पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है, जबकि पीड़ित परिवार का दावा है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है. यह मामला 1 फरवरी का है, जब छात्रा का शव भेलूपुर स्थित रामेश्वरम गर्ल्स हॉस्टल में मिला

परिजनों को नहीं दी गई सूचना
मृतका के परिजनों का दावा है की उनकी बेटी की मौत की सूचना पुलिस या हॉस्टल प्रशासन की ओर से नहीं दी गई. बल्कि उन्हें बनारस में रहने वाले एक जानकार से इस घटना की जानकारी मिली. जब परिवार हॉस्टल पहुंचा, तो देखा कि स्नेहा का शव फंदे से लटका नहीं था, बल्कि उसे पहले ही नीचे उतारकर बेड पर लिटा दिया गया था. परिजनों के अनुसार, पुलिस ने जल्दबाजी में शव का पोस्टमार्टम करवाया और बिना परिजनों की अनुमति के अंतिम संस्कार के लिए दबाव डाला.

सियासी गलियारों में गूंजा मामला
इस घटना को लेकर बिहार के कई बड़े नेताओं ने योगी सरकार से न्यायिक जांच की मांग की है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह घटना अति दुखद है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए

Related posts

Buxar-सिंघनपुरा पीएनबी बैंक की शाखा में लूट की बड़ी वारदात , हथियारबंद अपराधियों ने 30 लाख से ज्यादा लूटे

News Times 7

बिहार के मुजफ्फरपुर में बनी बेरोजगारी की तंग हाल जिंदगी की पर आधारित वेब सीरीज मछली हुई रिलीज

News Times 7

बिहार के 24 हजार शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़