नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आरके पुरम में रैली की. इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि “आपदा पार्टी का नकाब अब उतर गया है.” उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली में बदलाव आएगा और 8 फरवरी को जब नतीजे आएंगे तो शहर में डबल इंजन की सरकार बनेगी.
पीएम मोदी ने आरके पुरम में एक चुनावी रैली में कहा, “बसंत पंचमी के साथ मौसम बदलने लगता है. 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आएगा. इस बार, बीजेपी सरकार बनेगी. दिल्ली की आप पार्टी ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं. मैं दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना करता हूं कि कृपया हमें सेवा का मौका दें और मैं आपको गारंटी देता हूं.”
