News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़ के 15 मिनट बाद स्थिति हो गई सामान्य, श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने लगे.

प्रयागराज. मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ मेले में उमड़ी लाखों की भीड़ की वजह से संगम नोज पर भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए. हालांकि भगदड़ के 15-20 मिनट बाद ही स्थिति सामान्य हो गयी. लोग उसी जोश और उत्साह के साथ संगम में डुबकी लगाते नजर आए. अभी तक करीब सवा चार करोड़ लोग संगम की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं.

भगदड़ की वजह से अखाड़ों ने अपने अमृत स्नान को रोक दिया था. लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद अब छोटी शोभा यात्रा के साथ सभी 13 अखाड़े अमृत स्नान करेंगे. साथ ही महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आने का क्रम बदस्तूर जारी है. मेला प्रशासन की तरफ से भी लगातार अपील की जा रही है कि जो जहां है वह समीप के ही घाटों पर स्नान कर पुण्य लाभ कमाएं. प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि संगम नोज पर पहुंचने की कोशिश न करें.

10 करोड़ से अधिक की भीड़

Advertisement

महाकुंभ नगर के DIG वैभव कृष्णा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौनी अमावस्या पर स्नान जारी है. उन्होंने बताया कि 10 करोड़ से अधिक की भीड़ आज प्रयागराज में मौजूद हैं. सवा चार करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं. उन्होंने कहा कि अखाड़ों के अमृत स्नान के लिए भी तयारी पूरी है. उन्होंने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि एक ही घाट पर न जाएं. सभी 80 घाटों का प्रयोग करें. सुरक्षाकर्मी भी श्रद्धालुओं को घाटों की तरफ गाइड कर रहे हैं.

Advertisement

Related posts

आरटीआई एक्टिविस्ट ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का किया खुलासा बताया डॉक्यूमेंट्री नहीं, ड्रामा श्रेणी की फिल्म

News Times 7

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जानी की मांग पर चुनाव आयोग का हलफनामा

News Times 7

पीएम मोदी ने जारी किया 75 रुपये का सिक्का

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़