आरा सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा के संयोजक क्यामुद्दीन अंसारी व सह संयोजक राजु प्रसाद चंद्रवंशी ने एक प्रेस ब्यान जारी कर कहा है कि 5 जनवरी 2025 को पटना मे आयोजित सहारा भुगतान सम्मेलन की तैयारी मे सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा के नेता कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर लग गये है.
सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने कहा कि आज सहारा भुगतान सम्मेलन का पोस्टर बस स्टैण्ड आरा, सपना सिनेमा मोड़, धरहरा,वलीगंज,अहिरपुरवा, रमगढिया, अबरपुल और मछुआटोली मे पोस्टर साटा गया. वही अबरपुल पर सड़क पर उतरकर प्रचार जुलूस निकाला गया.
सहारा भुगतान सम्मेलन के प्रचार के दौरान सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा के संयोजक और भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि देश के सबसे कमजोर करोड़ो निवेशकों रुपये उनके आंखों के सामने लूट लिए गये. 5 हजार से जयादा निवेशक व कार्यकर्ता पैसे मिलने का इंतजार करते करते मर गये.दूसरी तरफ कंपनी के मालिक की करोड़ो की शादी मे राजनेता,नौकरशाह,न्यापालिका के लोग, तथा बॉलीवुड सब एक साथ थिरखते नजर आते है। क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सहारा श्री सुब्रत राय के तिलस्म के जमाल मे 14 लाख कार्यकर्ता परिवार अपनी बर्बादी की कहानी देख रहे है
सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा ने 5 जनवरी 2025 को पटना मे सहारा भुगतान सम्मेलन आयोजित कर रहा है जिसके मुख्य अतिथि है आरा के लोकप्रिय सांसद सुदामा प्रसाद.
आज के प्रचार मे सामिल प्रमुख लोगों मे क्यामुद्दीन अंसारी, राजु प्रसाद चंद्रवंशी, रणधीर सिंह राणा,मो.फैज,फिरोज आलम,थे.
