News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

भारत ने सोमवार (12 फरवरी, 2024) को श्रीलंका और मॉरीशस में अपनी यूपीआई सर्विस सफलतापूर्वक शुरू की

नई दिल्ली. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) हाल के सालों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट मोड के रूप में उभरा है. यूपीआई पेमेंट ने डिजिटल लेन-देन को आसान बना दिया है. भारत के यूपीआई सिस्टम की धूम पूरी दुनिया में है. हाल ही में फ्रांस में यूपीआई सर्विस शुरू हुई थी. अब भारत ने सोमवार (12 फरवरी, 2024) को श्रीलंका और मॉरीशस में अपनी यूपीआई सर्विस सफलतापूर्वक शुरू की

इस पहल के तहत मॉरीशस में रुपे कार्ड सर्विस भी शुरू की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मॉरीशस समकक्ष प्रविंद जुगनाथ और श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ उद्घाटन समारोह में शामिल हुए.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, दोनों देशों की यात्रा करने वाले भारतीय पेमेंट्स करने के लिए यूपीआई सर्विस का उपयोग कर सकेंगे. भारत की यात्रा करने वाले मॉरीशस के लोग भी ऐसा करने में सक्षम होंगे. इसके अलावा, मॉरीशस के बैंक रुपे कार्ड जारी करने और भारत और मॉरीशस दोनों में ट्रांजेक्शन के लिए उनका उपयोग करने में सक्षम होंगे. इस सर्विस की शुरूआत श्रीलंका और मॉरीशस के साथ बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के बीच हुई है

Advertisement
Advertisement

Related posts

सर्वदलीय बैठक में नीतीश कुमार को बनाया जा सकता है राष्ट्रीय संयोजक

News Times 7

सरकार का बड़ा ऐलान: घर खरीदना अब हुआ आसान, आई खुशी की लहर…

News Times 7

दिल्ली की नई शराब नीति घोटाले में मनीष सिसोदिया और कविता को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी ED

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़