News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

संजय राउत को मिली लॉरेंस ब‍िश्‍नोई गैंग से धमकी, शिवसेना नेता बोले- स‍िद्धू मूसेवाला जैसा हश्र करने का आया मैसेज

मुंबई: प्रस‍िद्ध पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला की हत्‍या को एक साल बीत गया है. इसके बाद से लॉरेंस ब‍िश्‍नोई ग‍िरोह (Lawrence Bishnoi gang) लगातार क‍िसी ने क‍िसी को हत्‍या की धमकी देता आ रहा है. कई बार सुपर स्‍टार सलमान खान (Salman Khan) की हत्‍या करने की धमकी दी गई हैं.

वहीं अब लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के कद्दावर नेता और राज्‍यसभा सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी दी है. ग‍िरोह ने धमकी से भरा मैसेज संजय राउत (Sanjay Raut) को भेजा है. मैसज में स‍िद्धू मूसेवाला (Punjabi Singer Sidhu Moose Wala) की तरह द‍िल्‍ली में उनकी भी हत्‍या उसी तरह से करने की धमकी दी गई है.

समाचार एजेंसी के एएनआई के मुताब‍िक राज्‍यसभा सांसद संजय राउत ने कहा क‍ि मुझे एक धमकी भरा मैसेज मिला और मैंने पुलिस को सूचित कर दिया है. इस धमकी से मैं डरूंगा नहीं. मुझ पर पहले भी हमले की ऐसी कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने क्या किया, राज्य के गृह मंत्री ने क्या किया?

उधर, पुल‍िस का कहना है क‍ि गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह की ओर से शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता और राज्‍यसभा सांसद संजय राउत को धमकी भरा मैसेज म‍िला है. इसमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह द‍िल्‍ली में उनकी हत्या करने का जिक्र क‍िया गया है. संजय राउत (Sanjay Raut) ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Related posts

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्‍द मिल सकती है खुशखबरी ,जानिये क्या?

News Times 7

मुश्किल हालात में युद्धग्रस्त यूक्रेन से नागरिकों को लाए, प्रधानमंत्री ने निकाला रास्ता: जयशंकर

News Times 7

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हदसे में पांच यात्रियों की मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़