News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

महाठग सुकेश चंद्रशेखर का जेल से लिखा हुआ एक और खत आया सामने

नई दिल्ली. महाठग सुकेश चंद्रशेखर का जेल से लिखा हुआ एक और खत सामने आया है. इस खत में सुकेश चंदशेखर ने फ़िल्म अभिनेत्री नोरा फतेही की ओर से जैकलीन फर्नांडीस पर लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत बताया है. सुकेश ने इसके साथ ही नोरा फतेही पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के सामने नोरा ने अलग-अलग बयान दिए, जिससे साबित होता है वो अपने दिमाग से कहानी बना रही है

सुकेश ने अपनी इस चिट्ठी में दावा किया कि ‘नोरा फतेही हमेशा जैकलीन से जलती थी और मेरा हमेशा ब्रेनवॉश करती थी. नोरा ऐसा इसलिए करती थी ताकि मैं जैकलीन से अलग होकर उसके साथ डेट करूं.’ सुकेश ने दावा किया कि ‘नोरा दिनभर में कम से कम 10 बार उसे कॉल करती थी और अगर वह कभी फोन नहीं उठाता तो लगातार उसे कॉल्स करती रहती थी.

सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि, ‘नोरा ने झूठ कहा कि वह मुझसे कार नहीं लेना चाहती थी. नोरा जब मुझसे मिली थी तब उसके पास महंगी कार नहीं थी, लेकिन मैंने और उसने मिलकर एक लक्जरी कार सिलेक्ट की, जिसका स्क्रीन शॉट ED के पास है.’इस महाठग ने अपनी चिट्ठी में साथ ही कहा कि ‘नोरा झूठ न बोले… सच्चाई यह है क मैं उसे रेंज रोवर देना चाहता था लेकिन वह स्टॉक में नहीं था. इसलिए मैंने उसे S सीरीज BMW कार गिफ्ट दी, जो उसने लंबे वक्त तक अपने पास रखी.

Advertisement

सुकेश ने अपने खत में दावा किया कि वह और जैकलीन फर्नांडिस सीरियस रिलेशनशिप में थे और वह नोरा को इग्नोर करता था. इसके साथ ही उसने कहा कि ‘नोरा मुझे मंहगे बैग और जूलरी की तस्वीरें भेजती थी, जो मैंने उसे गिफ्ट्स दिए हैं और वह अब तक उन्हें इस्तेमाल कर रही है.’ सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया कि ‘नोरा को उसने करीब 2 करोड़ के गिफ्ट्स दिए हैं. वह कभी उनका बिल नहीं दिखा सकती, क्योंकि वह उसने खरीदे हैं

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जौहर यूनिवर्सिटी के1400 बीघा जमीन अब सरकार के हवाले , आजम खान को करारा झटका

News Times 7

तेजस्वी के खिलाफ तेजप्रताप का उमीद्द्वार मैदान में ,RJD के खिलाफ तेज प्रताप के छात्र जनशक्ति परिषद के संजय कुमार ने किया नॉमिनेशन

News Times 7

‘धनतंत्र’ के नीचे दबे ‘लोकतंत्र’, दूसरे राज्य के मुकाबले तमिलनाडु में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या लगभग 2 गुना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़