News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

आफताब पूनावाला को ले जा रही दिल्ली पुलिस की वैन पर हमला किया गया.

नई दिल्ली. श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर सोमवार को कम से कम 2 लोगों ने तलवार लेकर हमला किया. ये दोनों लोग हिंदू सेना से होने का दावा करते हैं. ये हमला रोहिणी स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के बाहर किया गया. पूनावाला (28) पर अपनी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वालकर (27) की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है!

सूत्रों ने बताया कि पूनावाला को पॉलीग्राफ जांच के लिए एफएसएल ले जाया गया था. पुलिस ने बताया कि वैन को मौके से हटा लिया गया है, हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है और हथियार जब्त कर लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि घटना शाम को 6:45 पर हुई. आफताब पर हमला करने वालों में करीब 15 लोग शामिल थे और ये सभी आरोपी गुड़गांव से आए थे.

बताया जा रहा है कि हमलावरों का मकसद आफताब की हत्या करने की थी. पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है. एक का नाम निगम गुज्जर और दूसरे का कुलदीप ठाकुर है. दोनों ही आरोपी गुरुग्राम के रहने वाले हैं. अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है. इनके हिन्दू सेना से होने के दावे की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Advertisement

पुलिस हिरासत को 17 नवंबर को पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया गया. अदालत ने 22 नवंबर को फिर से पूनावाला को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा और उसके बाद 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस को अभी तक श्रद्धा वालकर की खोपड़ी और शरीर के अन्य हिस्से नहीं मिले हैं

Advertisement

Related posts

बिहार मे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 1431.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क की दी स्वीकृति

News Times 7

पाकिस्तान में ढहाया गया एक और हिंदू मंदिर, विरोध करने पर अल्पसंख्यकों को धमकाया गया

News Times 7

मोरबी हादसे से के बाद अहमदाबाद के अटल पुल पर बढ़ी सख्ती,अब निश्चित हुआ कितने लोगो को जाएंगे एक बार में

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़