News Times 7
टॉप न्यूज़दुर्घटनाब्रे़किंग न्यूज़

उत्तराखंड के चमोली में बडा़ सड़क दुर्घटना, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी गाडी़ 10 की मौत

चमोली. उत्तराखंड के चमोली में सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आ रही है. शुक्रवार को यहां एक वाहन करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गया. वाहन में एक दर्जन से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसमें करीब 10 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है. मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं

बताया गया है कि बोलेरो मैक्स में सवार होकर करीब दर्जनभर लोग जिस वक्त जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया. हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया. कई लोग मदद के लिए पहुंचे. पुलिस भी सूचना मिलते ही पहुंच गई. मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए और एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई जिसकी टीम राहत अभियान में लगी हुई है. दो लोगों के घायल होने की जानकारी है. दुर्घटना की शिकार बुलेरो मैक्स वाहन यूके 076453 वाहन संख्या है

सड़क हादसे पर एसडीआरएफ प्रवक्ता ने कहा, ‘चमोली के पल्ला जाखोल गांव में दुमका रोड से एक वाहन 500-700 गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 12-13 लोग सवार थे. राहत अभियान जारी है. पोस्ट पांडुकेश्वर से एसडीआरएफ की एक और टीम भेजी गई है

Related posts

PM मोदी ने CM नीतीश की कराई जो बाइडेन से मुलाकात, नालंदा यूनिवर्सिटी की हुई चर्चा, बिहार में बढ़ी हलचल, PK ने कही बडी बात

News Times 7

बक्सर के अखौरीपुर गोला चौसा पर उड़ायी जा रही है लाकडाउन की धज्जियां, लोग लापरवाह, पुलिस बेपरवाह

News Times 7

बढ़ सकता है बंगाल का सियासी पारा, क्योंकि शिवसेना भी कूदी बंगाल के चुनावी मैदान में

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़