धनबाद. बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से है जहां आकाशीय बिजली लोगों पर कहर बनकर गिरी है. वज्रपात की ये घटना बलियापुर थाना क्षेत्र के खास परघा की है जहां सोमवार को शिव मंदिर में पूजा कर रहे 25 से 30 लोगों पर अचानक से तेज बारिश के दौरान वज्रपात हुआ. वज्रपात की इस घटना में करीब 25 से 30 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है, जिसमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.![]()
जानकारी के मुताबिक सोमवारी की पूजा को लेकर मंदिर में विशेष भीड़ थी. इसी दौरान तेज बारिश हुई और उसके बाद ठनका गिरा जिसकी चपेट में सभी लोग आ गए. वज्रपात होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. घायलों को तुरंत ही पड़ोस के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है
