News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबररेप

वैशाली -आधी रात को सो रही 12 साल की मासूम के साथ दरिंदो. ने किया गैंगरेप

बिहार का वैशाली जिला फिर से एकबार शर्मसार हो गया है जब आधी रात को 12 साल की एक बच्‍ची को उस वक्‍त अगवा कर लिया गया, जब वह सो रही थी. बच्‍ची को अगवा करने के बाद उसके साथ बारी-बारी से रेप किया गया. गैंगरेप की इस घटना से पुलिस के साथ ही दुष्‍कर्म पीड़िता के परिजन भी सकते में हैं. बताया जाता है कि बच्‍ची सो रही थी, जब दरिंदे उसे उठा कर अपने साथ ले गए. इस घटना को देर रात अंजाम दिया गया, जिसके चलते परिजनों को इसका पता नहीं चल सका था. बाद में इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई. बच्‍ची को मेडिकल जांच के लिए हाजीपुर सदर अस्‍पताल में भेजा गया है.Ranchi woman alleges gangrape by four friends, two arrested - Hindustan  Times

जानकारी के अनुसार, गैंगरेप की इस घटना को वैशाली जिले के बिददुपुर थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया. आरोप है कि दो शख्‍स नाबालिग को आधी रात को उठाकर ले गए थे और उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद दुष्‍कर्म पीड़िता नाबालिग बच्‍ची डरी-सहमी है. परिजनों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो स्‍थानीय पुलिस भी हरकत में आई और बच्‍ची को मेडिकल टेस्‍ट के लिए हाजीपुर सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया. पड़ोस के युवक और एक रिश्‍तेदार पर बच्‍ची से गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया है. स्‍थानीय पुलिस दोनों आरोपियों के तलाश में जुटी है.

Related posts

AIMIM चीफ हमला: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी- ओवैसी बोले, फिर करूंगा चुनाव प्रचार-ऐसे हमले रोक नहीं सकते

News Times 7

ओमिक्रॉन के आगे वैक्सीन की दोनों डोज बेअसर ,दिल्ली में मिला ओमिक्रॉन संक्रमित दूसरा मरीज

News Times 7

bihar -भूखे पेट कृमि नाशक दवा देने के बाद भागलपुर और मुंगेर में 80 बच्चो की बिगड़ी हालत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़