News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

भारत में आने वाले समय में और बढ़ने वाली है महंगाई ,मुद्रास्फीति अपने उच्च स्तर पर,सरकार के पास नहीं है कोई उपाय

रिसर्च फर्म नोमुरा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है जारी हुए रिपोर्ट में बताया गया की आने वाले समय में भारत में महंगाई आसमान छुऐगी देश में महंगाई पहले से ही निर्धारित अनुमान से ऊपर है और आम जनता इससे बेहाल है, लेकिन यह बोझ हाल-फिलहाल कम होता नजर नहीं आ रहा है। रिसर्च फर्म नोमुरा की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में मुद्रास्फीति अपने उच्च स्तर पर है और आने वाले समय में यह और बढ़ने वाली है।

मुद्रास्फीति ने बढ़ाई मुश्किलें, महंगाई 5 साल के उच्च्तम स्तर पर
सरकार को उठाने होंगे सख्त कदम
रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे उच्च महंगाई की मार झेल रहीं अर्थवयवस्थाओं में चार देशों के नाम सबसे ऊपर हैं। इनमें भारत भी शामिल है। इसके अलावा, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और ताइवान में भी मुद्रास्फीति उच्च स्तर पर बनी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस लिस्ट में शामिल देशों को महंगाई काबू में करने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। इन अर्थव्यवस्थाओं में आधारभूत मुद्रास्फीति तय दायरे के ऊपर है।

महंगाई दर में वृद्धि का सिलसिला जारी - continuation of increase in  inflation - AajTak

विशेषज्ञों ने जताया ये अनुमान
पिछले कुछ महीनों से भरत में हेडलाइन खुदरा मुद्रास्फीति लगातार बढ़ रही है और इसे नियंत्रित करने के लिए ही भारती रिजर्व बैंक आरबीअआई ने हाल ही में आनन-फानन में एमपीसी की बैठक कर नीतिगत दरों में 40 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया। इस बढ़ोतरी के बाद 20 मई 2020 से चार फीसदी पर स्थित रेपो दर बढ़कर 4.40 फीसदी हो गई। रिपोर्ट में विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में देश में महंगाई अभी और भी बढ़ सकती है। मार्च में बढ़ी थोक महंगाई दरें, खुदरा मुद्रास्फीति की स्थिति संतोषजनक,  जाने.......

Advertisement

7.5 फीसदी पर पहुंच सकती है CPI
रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की हेडलाइन मुद्रास्फीति में आधारभूत मुद्रास्फीति का हिस्सा 88 फीसदी है, जो कि एशिया में सबसे उच्च स्तरों में एक है। इसके अलावा एक पोल के परिणामों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अप्रैल महीने में देश की खुदरा महंगाई 18 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच सकती है। इसका बड़ा कारण ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतों आई तेजी है। 5 से 9 मई के बीच कराए गए इस पोल के मुताबिक, देश में खुदरा महंगाई (CPI) अप्रैल महीने में 7.5 फीसदी पर पहुंच सकती है, जो मार्च में 6.95 फीसदी पर रही थी। बता दें कि खुदरा महंगाई के आंकड़े 12 मई को जारी किए जा सकते हैं।

Advertisement

Related posts

राजस्थान में अशोक गहलोत ने किया बड़ा ऐलान ,गरीबों को 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

News Times 7

लिंक नहीं रहने के कारण भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक केन्द्र पर बंद रहा काम ,ग्राहक हलकान

News Times 7

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के घर के पास मिला जिंदा बम, प्रशासन महकमे मे हड़कंप

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़