News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

माचिस नहीं एके 47 की गोली से पिता ने बच्चे के मुँह में लगे सिगरेट को जलाया ,जानिये पूरी कहानी ?

सोशल मीडिया पर एक बेहद शॉकिंग वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक पिता ने अपने बेटे के मुंह में सिगरेट फंसाकर उसे बुलेट से जलाया. जी हां, इस पिता ने माचिस की जगह बंदूक की गोली से सिगरेट जलाई.दरसअल इस पिता ने अपने बेटे के मुंह में सिगरेट फंसा कर उसे बंदूक से जलाने की कोशिश की. अगर निशाना चूक जाता या थोड़ी सी भी गड़बड़ी हो जाती, तो बंदूक की गोली सीधे बच्चे के मुंह पर लग सकती थी.

बेटे के मुंह में सिगरेट फंसा कर पिता ने तान दी बंदूक, माचिस नहीं, AK-47 से उठाया  धुआं! - father shoots cigarette held in sons mouth with ak 47 sankri –  News18 हिंदीवायरल हो रहा ये दिल दहलाने वाला वीडियो इराक का है. पिता और बच्चे की पहचान छिपाई गई है लेकिन ये साफ़ दिखाई दे रहा है कि पिता ने बच्चे के मुंह पर निशाना लगाया था. अपने बच्चे को टारगेट बना उसने बेटे के मुंह में सिगरेट फंसा दी थी. इसके बाद उसने बुलेट फायर कर उसी से सिगरेट जलाने की कोशिश की. रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस पिता ने अपने बेटे को मुंह में सिगरेट को दबा कर खड़े होने का निर्देश दिया. ताकि वो अपना शूटिंग स्किल दिखा पाए. जब लोगों ने ये वीडियो देखा तो उनका दिल बैठ सा गया. थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे में बदल सकती थी.

मुंह उठाकर बन गया टारगेट
पिता के निर्देश के बाद बेटे ने अपने दांतों में सिगरेट फंसा ली. इसके बाद अपनी गर्दन को आसमान की तरफ कर आराम से टारगेट बन गया. उसका पिता थोड़ी दूर से हाथ में एके 47 लेकर खड़ा नजर आया. पहले वो जमीन पर बैठा. इसके बाद हाथ में राइफल उठाकर उसने बच्चे की तरफ निशाना साध लिया. उसका टारगेट था बच्चे के मुंह में फंसे सिगरेट को बुलेट से जला देना. अगर निशाना चूक जाता तो गोली सीधे बच्चे के मुंह में लगती, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.बेटे के मुंह में सिगरेट फंसा कर पिता ने तान दी बंदूक, माचिस नहीं, AK-47 से  उठाया धुआं! - father shoots cigarette held in sons mouth with ak 47 sankri  – News18 हिंदी

करने लगा अपना गुणगान
गोली की आवाज के साथ ही बच्चे को कांपते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद उसने सिगरेट को दांत से निकाला और कैमरे में दिखाया कि कैसे उसके पिता ने बिलकुल सही निशाना लगा कर गोली से सिगरेट जला दी. इस शूट के बाद पिता भी अपनी काबिलियत के चर्चा करते नजर आया. हालांकि, जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, लोगों ने पिता पर कानूनी कार्यवाई की मांग कर डाली. अपने निशानेबाजी का गुण दिखाने के लिए बेटे की जान को जोखिम में डालने वाले पिता का ये वीडियो लोगों को हैरान कर गया. फिलहाल पुलिस इस पिता की तलाश कर रही है, ताकि उसपर एटेम्पट तो मर्डर का चार्ज लगा कर केस दर्ज की जा सके.बेटे के मुंह में सिगरेट फंसा कर पिता ने तान दी बंदूक, माचिस नहीं, AK-47 से उठाया  धुआं! - father shoots cigarette held in sons mouth with ak 47 sankri –  News18 हिंदी

Related posts

बिहार में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लालू के बड़े लाल अब खोलेंगे लालू पाठशाला

News Times 7

सरकार ने भी माना खाद्य तेलों के दाम साल भर में 52 फीसदी बढ़े

News Times 7

राम नगरी में फिर टूटेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड छठे दीपोत्सव की तैयारी तेज

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़