News Times 7
देश /विदेश

कांग्रेसी राज्य के सीएम Bhupesh Baghel आज देखेंगे The Kashmir Files, भाजपा विधायकों को भी किया आमंत्रित

रायपुर: #TheKashmirFiles को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा बघेल सरकार को लगातार घेर रही थी। अब सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा के सभी सदस्यों (पक्ष और विपक्ष) को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है। सीएम बघेल ने ट्वीट में लिखा कि रात 8 बजे राजधानी के एक सिनेमा हॉल में सभी विधायक/आमंत्रित नागरिक एक साथ फिल्म देखेंगे।
PunjabKesari

आपको बता दें कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर बघेल सरकार भाजपा के निशाने पर है। चाहे छत्तीसगढ़ की विधानसभा हो या पूर्व सीएम रमन सिंह का बयान सीएम भूपेश बघेल हर तरफ से निशाने पर थे। पूर्व सीएम ने कहा था कि अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होती तो आपको कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय को देखने, समझने से रोका न जाता और #TheKashmirFiles अब तक टैक्स फ्री हो गई होती। कांग्रेस सच से डरती है, एक फ़िल्म से डरी हुई है। वहीं विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में बृजमोहन अग्रवाल ने मामला उठाया था। भाजपा विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। कश्मीरी पंडितों के ऊपर जुल्म को लेकर उनकी ऊपर बनी फ़िल्म को देखने से रोका जा रहा है।

PunjabKesari

विधायक ने कहा कि रायपुर के थियेटरों में इस फ़िल्म की टिकट नहीं बेची जा रही है। बाहर हाउसफुल का बोर्ड लगा दिया गया है। 10 – 10 , 15-15 टिकट बेचकर हाउसफुल का बोर्ड लगा दिया गया है। लोगों को फ़िल्म देखने से रोका जा रहा है, वंचित किया जा रहा है। सरकार नहीं चाहती कश्मीरी पंडित के ऊपर किए गए ज्यादती को लोग देखे । लोग सत्यता देखे।

Related posts

‘हनुमान चालीसा तक ठीक, लेकिन घर का खाना नहीं मिलेगा, हर कैदी एक जैसा’- NSE प्रमुख चित्रा रामकृष्ण पर कोर्ट का सख्त रवैया

News Times 7

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था: पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को बताएंगे बजट के फायदे, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित

News Times 7

शीतकालीन सत्र तक बनकर तैयार हो जाएगी नई संसदः केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़