News Times 7
देश /विदेश

इंतजार खत्मः बिहार में आज जारी होगा इंटर का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री 3 बजे करेंगे ऐलान

पटनाः बिहार में छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आज दोपहर 3 बजे इंटर का रिजल्ट जारी होगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा। वहीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट एक साथ जारी होंगे।

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी 16 मार्च 2022 को दोपहर 3 बाजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 का परिणाम जारी करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे।

वहीं बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इंटर के परिणाम देखे जा सकेंगे। बता दें कि कुल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी तक चली थी।

Related posts

तालिबान नेतृत्व से मिले ब्रिटिश अधिकारी, अफगानिस्तान में मानवीय संकट को लेकर हुई चर्चा

News Times 7

लालू प्रसाद की सजा के बाद भड़के पूर्व सीएम मांझी ने अब तेजस्‍वी को दिया धन्‍यवाद, यह है पूरा मामला

News Times 7

बिहार: मां ने डांटा तो गाना बजाते कमरे में घुसी लड़की, बाहर निकलने के बाद जो हुआ उससे सब हैरान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़