News Times 7
देश /विदेश

भारतीय-श्रीलंका नौसेनाओं के बीच समुद्री अभ्यास SLINEX समाप्त

भारत-श्रीलंका नौसेना के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का हार्बर चरण 7-8 मार्च को विशाखापत्तनम के नेवल डाकयार्ड में आयोजित किया गया  जिसका आज समाप्त हुआ। इस अभ्यास में दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित किया गया।

7 से 10 मार्च तक, भारतीय और श्रीलंकाई नौसेना के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास Sri Lanka–India Naval Exercise (SLINEX) का नौवां संस्करण विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा था, जिसका शनिवार को समापन किया गया।‌ यह संस्करण विशाखापत्तनम के नौसेना डाकयार्ड और बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ था।

भारतीय नौसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर, यह जानकारी देते हुए कहा, ‘विशाखापत्तनम में भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX अभ्यास आज समाप्त हुआ। अभ्यास का दायरा और जटिलता इंडियन नेवी और श्रीलंकाई नौसेना के बीच उच्च स्तर के विश्वास, सहयोग और अंतर-संचालन का संकेत है।’

Advertisement
Advertisement

Related posts

TERI Summit : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बोले- जलवायु कार्यों के लिए विकसित देशों को पूरी करनी चाहिए अपनी प्रतिबद्धताएं

News Times 7

मधेपुरा में JDU के पूर्व प्रदेश महासचिव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

News Times 7

‘कोरोना पर हावी है मोदी जी की वैक्सीन’ MP के गृहमंत्री का वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा बयान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़