News Times 7
देश /विदेश

रायपुर के बाजार में होली के अवसर पर चाइना पिचकारियों को की ना

रायपुर। बीते कुछ वर्षों से त्योहारों में मेड इन चाइना उत्पादों से भारतीय दूरी बनाने लगे हैं यही कारण है कि देसी उत्पादों की बिक्री बढ़ गई है। इसी क्रम में आने वाले होली के त्योहार में इस साल भी रंगों के त्योहार में चाइना पिचकारियां बाजार में नहीं दिखेंगी। एक ओर कारोबारियों ने जहां चाइना माल मंगाना बंद कर दिया है, वहीं उपभोक्ताओं द्वारा भी देसी उत्पाद ही पसंद किए जा रहे हैं।

ऐसे में माहौल में अब बाजार में होली का रंग भी चढ़ने लगा है। संस्थानों में भी तरह-तरह की पिचकारियां, टोपी, हर्बल गुलाल, टाप्स, बाल आदि सज गए हैं और खरीदारों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कारोबारियों द्वारा ज्यादा से ज्यादा देसी स्टाक मंगाया जा रहा है।

गोलबाजार के साथ ही अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होली उत्पादों के स्टाल लगने शुरू हो गए हैं। दुकानों के बाहर स्टाल के साथ ही ठेलों में भी पिचकारियां व रंग-गुलाल की बिक्री शुरू हो गई है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले दो वर्षों तक तो कोरोना के भय के चलते होली पर कारोबार ठप था, लेकिन इस वर्ष उम्मीद बढ़ गई है, अभी से संस्थानों में भीड़ बढ़ने लगी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शिवराज ने कचरे को भी सोना बना दिया! जानिए कैसे क्रांतिकारी कदम साबित होगा CNG गैस प्लांट

News Times 7

राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, अन्‍नदाताओं से किया ये बड़ा ऐलान

News Times 7

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़