News Times 7
चुनाव

UP Election Result 2022: यूपी में बड़ी जीत के बाद भाजपा दफ्तर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के बाद विकासवाद की राजनीति के प्रतीक बनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जरूर उभरे हैं। विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे सीएम योगी ने गोरखपुर शहर सीट से न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की बल्कि 37 वर्ष बाद यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार की लगातार वापसी का इतिहास रच डाला। राज्य में फिर से भगवा लहराने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे सीएम योगी सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत की बधाई देंगे।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर शहर सीट पर 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत गए हैं। वह आज शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली जाएंगे, जहां संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे। यूपी में एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से यह दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले, गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पंकज सिंह एक लाख 79 हजार वोटों से जीते हैं। विधानसभा चुनाव में यह किसी भी प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत है।

Related posts

रोड नही तो वोट नही नितीश के मंत्री को ग्रामीणो ने भगाया , मुंह छुपा भागे वहां से

News Times 7

UP Election 2022: अखिलेश की सरकार बनाने के लिए तेजप्रताप करने वाले हैं बड़ा काम, कहा- बिहार में हो गई थी चूक

News Times 7

छत्‍तीसगढ़ की 70 सीटों पर 70.60% हुआ मतदान तो, MP में 74.31% रहा,3 दिसंबर को उम्मीदवारों की किस्‍मत का होगा फैसला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़