News Times 7
देश /विदेश

सड़क दुर्घटनाओं को लेकर नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी- हर साल होते हैं 5 लाख रोड़ एक्सीडेंट

नई दिल्लीः सड़क दुर्घटनाओं को लेकर  केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को एक बड़ी जानकारी साझा की। नितिन गडकरी ने बताया कि भारत में हर साल 5 लाख रोड़ एक्सीडेंट होते हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा में एक है। नितिन गडकरी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

गडकरी ने कहा कि भारत में हर साल 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें लगभग 1.5 लाख मौतें हो जाती हैं। बकौल गडकरी, यह दुनिया में सबसे ज्यादा में एक है। इन दु​र्घटनाओं में लगभग 1.5 लाख लोगों की मौत होती है और 3 लाख गंभीर रूप से घायल होते हैं। मशीन विजन और ऑगमेंटेड इंटेलिजेंस पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि 70% मौतें 18 से 45 वर्ष की उम्र में होती हैं। सड़क सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

यूक्रेन संकटः पूर्व राजनायिकों ने दी सलाह, भारत नाप-तोल ले कूटनीतिक फैसला

News Times 7

सरकार के संरक्षण में हो रहा रेत उत्खनन, पूर्व सीएम रमन का CM बघेल पर बड़ा आरोप

News Times 7

सिवान में तीन मजदूरों की संदिग्‍ध स्थितियों में मौत, एक की पत्‍नी ने कहा- पिलाई गई थी जहरीली शराब

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़